Redmi Note 17 Pro Max 5G की भारत में जल्द होगी एंट्री, 10,000mAh बैटरी वाले फोन में मिल सकते हैं ये फीचर्स

Redmi Note 17 Pro Max 5G की भारत में जल्द एंट्री होने वाली है. कंपनी ने फोन को टीज कर दिया है, हालांकि लॉन्च डेट सामने नहीं आई है. ग्लोबल मॉडल में 10,000mAh बैटरी, 1.5K AMOLED डिस्प्ले और 50MP OIS कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं.

Xiaomi ने भारत में अपने नए स्मार्टफोन Redmi Note 17 Pro Max 5G की एंट्री को टीज कर दिया है. यानी कंपनी का यह फोन जल्द ही भारतीय बाजार में दस्तक देने वाला है. हालांकि, अभी तक इसकी लॉन्च डेट नहीं बताई गई है. ऐसे में यह पता नहीं चल पाया है कि फोन भारत में किस दिन आएगा. कंपनी ने Redmi Note 17 Pro Max 5G को अगस्त में चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में पेश किया था. 

ग्लोबल मॉडल में 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट और 10,000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है. अब उम्मीद की जा रही है कि भारत आने वाले वेरिएंट में भी ग्लोबल मॉडल के कई स्पेसिफिकेशंस देखने को मिल सकते हैं.

भारत में जल्द लॉन्च होगा Redmi Note 17 Pro Max 5G

Redmi India ने एक X पोस्ट के जरिए अपने अपकमिंग Redmi Note 17 Pro Max 5G को टीज किया है. फोन को लेकर कंपनी की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं, क्योंकि Xiaomi India की वेबसाइट पर इसकी लैंडिंग पेज भी लाइव हो गई है. हालांकि, अभी तक कंपनी ने भारत में फोन की लॉन्च डेट नहीं बताई है.

भारतीय मॉडल के स्पेसिफिकेशन्स को लेकर भी Redmi ने फिलहाल कोई ऑफिशियल डिटेल्स नहीं दी है. हालांकि, उम्मीद की जा रही है कि भारत में आने वाला Redmi Note 17 Pro Max 5G ग्लोबल वेरिएंट में दिए गए कई फीचर्स के साथ दस्तक दे सकता है.

ये भी पढ़ें: Redmi 17 5G आ रहा भारत, ग्लोबल मॉडल से भी बड़ी मिलेगी बैटरी, जानें लॉन्च डेट और फीचर्स

Redmi Note 17 Pro Max 5G के ग्लोबल वेरिएंट में मिलते हैं ये फीचर्स

  • Redmi Note 17 Pro Max 5G के ग्लोबल वेरिएंट में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz तक के रिफ्रेश रेट और 3,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है. 
  • परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 6 Gen 5 SoC दिया गया है, जिसे 8GB RAM और 512GB तक की स्टोरेज का साथ मिलता है. सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर चलता है.
  • फोटोग्राफी के लिए Redmi Note 17 Pro Max 5G के ग्लोबल वेरिएंट में OIS सपोर्ट वाला 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है. इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है.
  • फोन की सबसे बड़ी खूबियों में इसकी 10,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी शामिल है. इसे 100W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है. ड्यूरेबिलिटी के लिए फोन को IP66 और IP68 रेटिंग दी गई है.

Redmi Note 17 Pro Max 5G के ग्लोबल वेरिएंट की कीमत

जापान में Redmi Note 17 Pro Max 5G की कीमत JPY 79,980 (लगभग 47,900 रुपये) से शुरू होती है. यह कीमत फोन के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की है. वहीं, 8GB + 512GB स्टोरेज मॉडल के लिए JPY 99,980 (लगभग 59,900 रुपये) खर्च करने होंगे. कलर ऑप्शन की बात करें तो यह फोन Black, Cloudbrush और Purple कलर में उपलब्ध है.

ये भी पढ़ें: देसी कंपनी Lava ने UK में लॉन्च किया अपना स्मार्टफोन, 50MP कैमरा और AI फीचर्स से लैस Agni 4N

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >