Redmi 17 5G को अगस्त की शुरुआत में चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च किया गया था. अब Xiaomi के इस सब-ब्रांड ने कन्फर्म कर दिया है कि यह स्मार्टफोन सितंबर के पहले हफ्ते में भारत में दस्तक देगा. कंपनी ने फोन के लिए एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है, जहां इसके डिजाइन, कलर ऑप्शंस और कई खास फीचर्स की डिटेल्स सामने आ गई है. खास बात यह है कि भारत में आने वाला Redmi 17 5G ग्लोबल वेरिएंट के मुकाबले बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च होगा.
कब लॉन्च होगा Redmi 17 5G?
Redmi 17 5G का एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट लाइव हो गया है, जिससे भारत में इसकी लॉन्च डेट कन्फर्म हो गई है. Redmi 17 5G को भारत में 3 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा. खास बात यह है कि लॉन्च के बाद फोन को Amazon के जरिए खरीदा जा सकेगा.
माइक्रोसाइट के मुताबिक, भारतीय बाजार में Redmi 17 5G तीन कलर ऑप्शन, Absolutely Black, Endless Blue और Eternal Orange में आएगा. डिजाइन की बात करें तो भारत में लॉन्च होने वाला वेरिएंट ग्लोबल मॉडल जैसा ही दिखेगा.
ये भी पढ़ें: बजट में चाहिए मजबूत फोन? Tecno ने लॉन्च किया Spark Go 3 Pro, मिलती है IP69 रेटिंग और 120Hz स्क्रीन
Redmi 17 5G के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
- स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की बात करें तो Redmi 17 5G में Qualcomm का ऑक्टा-कोर Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट मिलने वाला है.
- फोन की सबसे खास खूबियों में से एक इसकी बड़ी 7,900mAh बैटरी होगी. खास बात यह है कि भारतीय वेरिएंट में मिलने वाली यह बैटरी ग्लोबल मॉडल की 7,500mAh सेल से भी बड़ी है.
- इसके अलावा, फोन में 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा. वहीं, 22.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग की मदद से यूजर्स जरूरत पड़ने पर दूसरे डिवाइस को भी चार्ज कर सकेंगे.
- कैमरा की बात करें इसमें 50MP का मेन कैमरा दिया जाएगा, जबकि दूसरे कैमरे की डिटेल अभी सामने नहीं आई है. रियर पैनल पर LED फ्लैश भी देखने को मिलेगा. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा, जो डिस्प्ले के पंच-होल कटआउट में दिया जाएगा.
- इसके अलावा, Redmi 17 5G में 6.9 इंच का फ्लैट डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा. फोन से जुड़ी बाकी जानकारी 2 सितंबर को सामने आएगी.
Redmi 17 5G ग्लोबल मॉडल की कीमत
आपको बता दें कि Redmi 17 5G को चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में 10 अगस्त को लॉन्च किया गया था. इसकी शुरुआती कीमत MYR 769 (लगभग 18,000 रुपये) रखी गई थी. यह कीमत फोन के बेस वेरिएंट की है, जिसमें 4GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है. खास बात यह है कि भारतीय और ग्लोबल मॉडल के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स में कोई बड़ा अंतर नहीं है. दोनों फोन लगभग एक जैसे हैं, बस बैटरी कैपेसिटी के मामले में अंतर देखने को मिलता है.
ये भी पढ़ें: iPhone 18 से लेकर Redmi के 10,000mAh बैटरी वाले फोन तक, सितंबर में आ रहे हैं एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन
