Redmi 13 5G ने आकर Redmi 12 का बाजार किया खराब, आधे से भी कम दाम में मिल रहा फोन

Redmi 13 5G के लॉन्च होने के बाद Redmi 12 सस्ता हो गया है. फोन की एमआरपी 14,999 रुपये है और अब इसे 9,499 रुपये में खरीदा जा सकता है. इस किफायती फाेन पर कई बैंक ऑफर्स भी हैं. इसके बाद सबसे भारी डिस्काउंट एक्सचेंज ऑफर के तहत मिल सकता है.

Redmi 13 5G स्मार्टफोन के आने के बाद Redmi 12 काफी सस्ता हो गया है. फीचर्स के मामले में इस तगड़े फोन को अगर आप अब तक नहीं खरीद पाये हैं, तो अब मौका है.

Redmi 13 5G कुछ दिन पहले ही लॉन्च हुआ है. इसके बाद Redmi के पुराने फोन 12 की कीमत में भारी गिरावट देखी जा रही है.

रेडमी के इस फोन को आप बंपर डिस्काउंट के बाद काफी सस्ते में खरीद सकते हैं. हम आपको बताते हैं अच्छी डील्स के बारे में.

Redmi 12 फोन की एमआरपी 14,999 रुपये है और अब इसे 36% डिस्काउंट के बाद 9,499 रुपये में खरीदा जा सकता है.

इस किफायती फाेन पर कई बैंक ऑफर्स भी दिये जा रहे हैं. फोन की खरीदारी पर अगर आप Flipkart Axis Bank Card से पेमेंट करते हैं, तो 5% कैशबैक मिल सकता है.

इसके बाद सबसे भारी डिस्काउंट एक्सचेंज ऑफर के तहत मिल सकता है. पुराना फोन फ्लिपकार्ट को देकर नया रेडमी फोन लेने पर 5,850 रुपये तक की छूट का फायदा उठाया जा सकता है.

ध्यान रहे कि नये फोन की खरीद पर एक्सचेंज ऑफर के तहत मिलनेवाला डिस्काउंट पुराने फोन की कंडीशन और मॉडल पर भी निर्भर करता है.

अगर सभी डिस्काउंट आपको मिल जाते हैं, तो यह फोन केवल 3,650 रुपये में मिल जाएगा. इस तरह यह किफायती फोन सस्ते में आपका हो सकता है.

यहां ध्यान देनेवाली बात यह है कि फोन 4जी नेटवर्क सपोर्ट के साथ आता है. इसमें 5जी सर्विस नहीं मिलेगी. ऐसे में आपको थोड़ी निराशा हो सकती है.

iPhone 13 मिलेगा इतना सस्ता, Amazon की सेल में बड़े ऑफर्स

20 हजार में लॉन्च होगा Samsung Galaxy M35 5G स्मार्टफोन, मिलेंगी बड़ी खूबियां

Redmi 13 5G Launch: 13 हजार के बजट में लॉन्च हुई रेडमी की ये दमदार फोन, जानें इसके टॉप फीचर्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >