Realme P4 Power: आ रहा 10000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, ये है पावरहाउस का बाप!

Realme P4 Power 5G India Launch Date Confirmed: चाइनीज टेक कंपनी रियलमी अपने P4 सीरीज में एक नया मॉडल लॉन्च करने वाली है. इस नये मॉडल में कंपनी ने 10001mAh की तगड़ी बैटरी दी गई है, जो दो घंटे के गेमिंग के बाद भी 86% तक बैटरी बचा लेगा.

Realme P4 Power 5G India Launch Date Confirmed: अगर आप अपने पुराने स्मार्टफोन को बार-बार चार्ज करके परेशान हो गए हैं और एक नया बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो फिर कुछ दिन और इसी पुराने फोन को झेल लीजिए. क्योंकि, अगले हफ्ते स्मार्टफोन मार्केट में पावरहाउस का बाप आने वाला है. जी हां, चाइनीज टेक कंपनी Realme भारत में अपना नया मॉडल Realme P4 Power लॉन्च करने वाली है. रियलमी का ये नया मॉडल सिर्फ नाम से ही Power नहीं है, बल्कि इसमें बैटरी भी पावरफुल मिलने वाली है. इस नये मॉडल में नॉर्मल 7000mAh बैटरी या चीन में लॉन्च हुए OnePlus Turbo 6 की तरह 9000mAh बैटरी नहीं मिलेगी, बल्कि रियलमी ने इस नये मॉडल में 10001mAh की तगड़ी बैटरी दी है. ऐसे में अगर आप भी इस मॉडल के बारे में जानना चाहते हैं, तो फिर यहां जानिए इससे जुड़े डिटेल्स.

कब होगा लॉन्च?

रियलमी के ऑफिशियल साइट और ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट Flipkart पर Realme P4 Power के लिए एक माइक्रोसाइट पेज लाइव हो गई है. इस पेज पर मॉडल से जुड़ी जानकारी दी गई है, जिसमें मॉडल की इंडिया लॉन्च डेट 29 जनवरी 2026 दी गई है. यानी कि ठीक 9 दिन बाद मॉडल दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च हो जाएगा. आप इसे रियलमी के ऑफिशियल साइट या फ्लिपकार्ट के जरिए खरीद सकेंगे. हालांकि, सेल से जुड़े डिटेल्स मॉडल के लॉन्च होने के बाद ही सामने आएगी. Realme P4 Power में आपको तीन कलर TransSilver, TransOrange और TransBlue ऑप्शन मिलेंगे.

मिलेगा 32.5 घंटे तक वीडियो प्लेबैक

फ्लिपकार्ट और रियलमी के साइट पर लाइव मैक्रोसाइट पेज पर कंपनी ने कन्फर्म किया है, कि उसका अपकमिंग स्मार्टफोन Realme P4 Power 5G सेगमेंट में बैटरी को लेकर नया बेंचमार्क सेट करने वाला है. इस फोन में कंपनी 10,001mAh की Titan Battery दे रही है, जो दो घंटे तक गेमिंग के बाद भी करीब 86% बैटरी बचाए रखेगा. इतना ही नहीं, एक बार फुल चार्ज होने पर यह फोन 32.5 घंटे तक वीडियो प्लेबैक दे सकता है. ऐसे में अगर आप गेमर हैं या मल्टीटास्कर आपका काम आसानी से बिना चार्जिंग की टेंशन लिए हो जाएगा.

रियलमी पी4 पावर

Realme P4 Power में क्या होगा खास?

डिजाइन: डिजाइन के मामले में भी यह फोन काफी प्रीमियम नजर आता है. इस अपकमिंग मॉडल के बैक पैनल में स्क्वायर शेप कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसके अंदर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है. इसमें ड्यूल-टोन बैक पैनल और फ्लैट फ्रेम दिया गया है. हालांकि, कैमरा डिटेल्स कंपनी ने अब तक शेयर नहीं किए हैं.

डिस्पले: डिस्प्ले कि बात करें, तो इसमें 1.5K रेजोल्यूशन वाला 4D Curve+ डिस्प्ले मिलेगा, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा. यानी कि बड़ी बैटरी के साथ स्मूद डिस्पले मिलेगा.

प्रोसेसर: Realme का यह नया मॉडल Android 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 पर काम करेगा. साथ ही कंपनी तीन साल का OS अपडेट और चार साल का सिक्योरिटी अपडेट देने का दावा कर रही है.

यह भी पढ़ें: दो स्क्रीन और 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Lava Blaze Duo 3, जानें कीमत और अन्य फीचर्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >