Realme ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Realme P4 Lite 5G लॉन्च कर दिया है. यह P4 सीरीज में एक और शानदार एडिशन है. इस सीरीज में पहले से ही P4, P4x और P4 Pro 5G जैसे मॉडल मौजूद हैं. इस फोन में आपको MediaTek Dimensity 6300 5G प्रोसेसर मिलता है. साथ ही, कंपनी ने इसमें Airflow vapour chamber दिया है, जिससे फोन जल्दी गर्म नहीं होता. आइए फोन के बाकी फीचर्स और कीमत के बारे में जानते हैं.
Realme P4 Lite 5G के फीचर्स
यह फोन ड्यूल सिम सपोर्ट के साथ आता है और Android 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 पर चलता है. कंपनी का कहना है कि इसमें आपको 2 साल तक OS अपडेट और 3 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे. डिस्प्ले की बात करें तो इसमें बड़ा 6.8-इंच HD+ LCD स्क्रीन मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. साथ ही 900 निट्स ब्राइटनेस होने की वजह से धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देगी.
परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 5G प्रोसेसर दिया गया है. इसके साथ आपको 6GB तक RAM और 128GB स्टोरेज मिल जाता है. खास बात ये है कि फोन में हीट कंट्रोल के लिए Vapor chamber कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है.
कैमरा सेटअप सिंपल है. पीछे की तरफ 13MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5MP फ्रंट कैमरा मौजूद है. इस फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. हालांकि इसमें सिर्फ 15W चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जो थोड़ा धीमा जरूर है, लेकिन बैटरी बैकअप इसे कवर कर देता है.
Realme P4 Lite 5G की कीमत
इसकी शुरुआती कीमत भारत में सिर्फ ₹12,999 रखी गई है, जिसमें आपको 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मिलता है. अगर आपको थोड़ा ज्यादा स्टोरेज चाहिए, तो ये फोन 4GB + 128GB वेरिएंट में ₹13,999 और 6GB + 128GB वेरिएंट में ₹15,999 में भी उपलब्ध है.
कलर ऑप्शन की बात करें तो यह फोन Mosaic Blue और Mosaic Green जैसे स्टाइलिश रंगों में आता है. खरीदने के लिए आप इसे आसानी से Flipkart, Realme की ऑफिशियल वेबसाइट या अपने नजदीकी ऑफलाइन स्टोर से ले सकते हैं.
ऑफर्स की बात करें तो कंपनी ने इसे और भी आकर्षक बना दिया है. लॉन्च के दौरान आपको सीधा ₹1,000 का डिस्काउंट मिल रहा है, साथ ही ₹500 का बैंक ऑफर भी दिया जा रहा है. इतना ही नहीं, अगर आप पहले से Realme यूजर हैं, तो आपको ₹500 का एक्सचेंज बोनस भी मिल सकता है.
यह भी पढ़ें: 6500mAh बैटरी के साथ आया OPPO A6s 5G, जानिए कीमत और फीचर्स
