Amazon Sale 2025: पावरफुल प्रोसेसर वाला Realme GT 7 Pro हुआ बेहद सस्ता, देखें कितनी रह गयी कीमत

Realme GT 7 Pro को पिछले साल नवंबर में लॉन्च किया गया था. फिलहाल अमेजन सेल में इस पर तगड़ा डिस्काउंट चल रहा है. लॉन्च के समय इस फोन की कीमत 59,999 रुपये रखी गई थी, लेकिन फिलहाल सेल में इसपर सीधे 10,000 रुपये तक की कटौती कर दी गयी है. आइए डिटेल में इस डील के बारें में जानते हैं.

Realme GT 7 Pro: रियलमी ने पिछले साल नवंबर में अपना GT 7 Pro लॉन्च किया था और फिलहाल अमेजन पर चल रहे ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में इसे अच्छे खासे डिस्काउंट के साथ खरीदने का मौका है. लॉन्च से समय इस फोन की प्राइस 59,999 रुपये रखी गई थी, लेकिन सेल में अब इस पर सीधा 10,000 रुपये की छूट मिल रही है. अगर आप भी कई दिनों से एक दमदार गेमिंग स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो रियलमी का ये फ्लैगशिप फोन आपके लिए स्मार्ट चॉइस हो सकता है. आइए डिटेल में जानते हैं इस डील के बारे में.

Realme gt 7 pro price on amazon

Realme GT 7 Pro अमेजन डील

Realme का ये फ्लैगशिप डिवाइस फिलहाल Amazon पर सिर्फ 49,999 रुपये में मिल रहा है. इसमें पहले से ही 10,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट शामिल है. इसके अलावा आप 5,000 रुपये का कूपन भी इस्तेमाल कर सकते हैं. ध्यान देने वाली बात यह है कि ये कूपन सिर्फ आज यानी 24 सितंबर तक ही वैलिड है. अगर आपके पास चुनिंदा बैंक का कार्ड है, तो उस पर 1,250 रुपये का इंस्टेंट ऑफ भी मिलेगा. वहीं, Amazon पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर 46,000 रुपये तक का फायदा भी दे रहा है. लेकिन असली एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने फोन के मॉडल और उसकी कंडीशन पर डिपेंड करेगी.

Realme gt 7 pro bank offers on amazon

Realme GT 7 Pro के फीचर्स

रियलमी के इस फोन में 6.78 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो HDR 10+, 120Hz रिफ्रेश रेट, Dolby Vision और 6500 nits तक की ब्राइटनेस सपोर्ट करता है.

फोन में दमदार बनाने के लिए इसमें Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर फिट किया गया है. कैमरे की बात करें तो इसमें तीन रियर कैमरे मिलते हैं. पहला 50MP का मेन कैमरा, दूसरा 50MP का टेलीफोटो लेंस (3x ऑप्टिकल जूम के साथ) और तीसरा 8MP का अल्ट्रावाइड सेंसर. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है.

फोन में 5800mAh की बैटरी दी गयी है, जो 120W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है.

यह भी पढ़ें: 7 साल तक पुराना नहीं होगा यह फोन, Flipkart Sale में बंपर ऑफर

यह भी पढ़ें: Amazon और Flipkart की मेगा सेल में 80% तक की छूट, फेस्टिव सीजन में शॉपिंग का आयेगा मजा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >