भारत में Realme ने अपना नया 5G स्मार्टफोन Realme 16x 5G लॉन्च कर दिया है. बुधवार को लॉन्च हुए इस फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. कंपनी ने फोन को दो कलर ऑप्शन में उतारा है. इसके अलावा, Realme 16x 5G को IP65 रेटिंग भी मिली है, जिससे यह धूल और पानी से भी काफी हद तक सेफ रहता है. आइए, इस नए Realme फोन के फीचर्स और खूबियों के बारे में डिटेल में जानते हैं.
Realme 16x 5G: कीमत और ऑफर्स
Realme 16x 5G की शुरुआती कीमत 25,999 रुपये रखी गई है. इसके बेस वेरिएंट में 4GB RAM के साथ 128GB स्टोरेज मिलता है. वहीं, 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये और 6GB + 256GB मॉडल की कीमत 30,999 रुपये है. फोन को Endurance Brown और Glory White कलर में खरीदा जा सकेगा.
बिक्री की बात करें तो Realme 16x 5G की पहली सेल 13 अगस्त को दोपहर 12 बजे शुरू होगी. आप इसे Flipkart और Realme India की वेबसाइट से खरीद सकेंगे.
खास बात यह है कि लॉन्च ऑफर के तहत फोन पर 2,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है. इसके अलावा, एक्सचेंज ऑफर के जरिए 3,000 रुपये तक का फायदा उठाया जा सकता है. इतना ही नहीं, आप इसे 10 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI पर भी खरीद सकेंगे.
Realme 16x 5G: फीचर्स
- फोन Android 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 पर चलता है और इसमें 6.8 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है. स्क्रीन 144Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है. तेज धूप में भी स्क्रीन आसानी से दिखे, इसके लिए इसमें 1200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है.
- फोन में 5,300 sq mm का AirFlow Vapour Chamber कूलिंग सिस्टम दिया गया है. ये लंबे समय तक गेमिंग के दौरान फोन को ज्यादा गर्म होने से बचाने में मदद करेगा. कंपनी ने इस फोन में अपना GT Boost Gaming Optimisation Engine भी दिया है.
- परफॉर्मेंस के लिए ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है. फोन में 6GB तक रैम और 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज मिलती है.
- कैमरे की बात करें तो पीछे की तरफ 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. इसके अलावा Dual-View Video Mode की मदद से फ्रंट और रियर कैमरे से एक साथ वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकता है.
- फोन को IP65 रेटिंग मिली है. इतना ही नहीं, इसमें MIL-STD-810 मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस भी दिया गया है. फोन में AI Eraser, AI Ultra Clarity और Motion Photo जैसे फीचर्स मिलते हैं.
- Realme 16x 5G में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. इसे जल्दी चार्ज करने के लिए 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है. साथ ही, इसमें Bypass Charging और Reverse Charging जैसे फीचर्स भी हैं.
ये भी पढ़ें: 40 हजार रुपये से कम होगी iQOO Z11 की कीमत, 20 अगस्त को लॉन्च, बैटरी और डिस्प्ले फीचर्स भी कन्फर्म
