Realme 16T की पहली सेल शुरू, बड़ी बैटरी के साथ मिलेगा सेल्फी मिरर डिजाइन

Realme 16T की भारत में पहली सेल शुरू हो गई है. इस मॉडल में 8000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं. जानिए इसकी कीमत और ऑफर्स के बारे में.

Realme ने अपने नये मिड-रेंज स्मार्टफोन Realme 16T की सेल आज से भारत में शुरू कर दी है. Realme 16T कंपनी की 16 सीरीज का सबसे किफायती स्मार्टफोन है और इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh की बड़ी बैटरी है. फोन का डिजाइन काफी हद तक Realme 16 जैसा है और इसमें रियर पैनल पर सेल्फी मिरर डिजाइन भी देखने को मिलता है.

Realme 16T की कीमत और लॉन्च ऑफर

Realme 16T तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध है, जिसकी कीमत-

  • 6GB + 128GB : 29,999 रुपये
  • 8GB + 128GB : 31,999 रुपये
  • 8GB + 256GB : 34,999 रुपये

कंपनी पहले सेल के मौके पर बढ़िया लॉन्च ऑफर्स भी दे रही है, जिसके तहत ग्राहक ICICI, HDFC, SBI, Axis बैंक कार्ड्स और UPI पर 2,270 रुपये तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं. इसके अलावा, अगर आप पहले से Realme यूजर हैं तो फिर आपको एक्स्ट्रा 1000 रुपये तक का बेनेफिट मिलेगा.

Realme 16T के स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले: फोन में 6.8 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. हाई रिफ्रेश रेट की वजह से स्क्रॉलिंग और गेमिंग एक्सपीरियंस स्मूद महसूस होगा.

कैमरा: फोन में 50MP + 2MP का ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. कैमरा सिस्टम नॉर्मल फोटोग्राफी के लिए अच्छा माना जा सकता है.

प्रोसेसर: परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है. यह प्रोसेसर रोजमर्रा के कामों के लिए ठीक माना जा सकता है, लेकिन हैवी गेमिंग और हाई-परफॉर्मेंस टास्क के लिए यह थोड़ा कमजोर साबित हो सकता है.

सॉफ्टवेयर: स्मार्टफोन Android 16 आधारित Realme UI 7.0 पर चलता है.

बैटरी: Realme 16T की सबसे बड़ी ताकत इसकी 8,000mAh बैटरी है, जो लंबे समय तक बैकअप देने का दावा करती है. इसके साथ 45W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिलता है.

यह भी पढ़ें: Realme P4 Series के बढ़ गए दाम, खरीदने से पहले जान लें नई कीमत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >