1000 रुपये सस्ता मिल रहा Realme का नया बजट फोन, जबरा लुक और गर्दा फीचर्स हैं इसमें

Realme 12x 5G : रियलमी के बजट 5जी फोन की स्पेशल सेल चालू हो गई है. इसकी कीमत 11,999 रुपये से शुरू होती है. फोन की खरीद पर कई ऑफर्स भी हैं. आइए जानते हैं-

Realme 12x 5G को कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किया है और अब यह फोन स्पेशल सेल के लिए आ चुका है. रियलमी के इस बजट 5जी फोन की स्पेशल सेल शुरू हो गई है. इस फोन की कीमत 11,999 रुपये से शुरू होती है. इसके साथ ही, फोन की खरीद पर ग्राहकों को कई तरह के ऑफर भी दिये जा रहे हैं.

सेल बैनर पर जो जानकारी दी गई है, उसके अनुसार Realme 12x 5G फोन को खरीदने के लिए ICICI बैंक, HDFC कार्ड, SBI कार्ड से पेमेंट करने पर 1,000 रुपये की छूट का लाभ उठाया जा सकता है. यह किफायती 5जी फोन 45W की SuperVOOC चार्जिंग से लैस है. साथ ही, इसमें Dimensity 6100+ 6nm 5G चिपसेट मिलता है.

Also Read: इतनी कम कीमत पर Realme 12X 5G स्मार्टफोन की एंट्री, 5जी बजट किलर है यह फोन

Realme 12X 5G की कीमत की बात करें, तो इसका 4GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट 11,999 रुपये में, 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट 13,499 रुपये में और 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट 14,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. ग्राहक यह फोन ट्विलाइट पर्पल और वुडलैंड ग्रीन कलर ऑप्शंस में खरीद सकते हैं.

रियलमी के किफायती 5जी फोन की खासियत के बारे में बात करें, तो Realme 12x 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.72 इंच का फुल HD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है. रियलमी 12x 5G कंपनी के Realme UI 5.0 के साथ ऑउट ऑफ ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 14 पर काम करता है. रियलमी UI 5.0 कंपनी की कस्टम स्किन है और यह एंड्रॉयड का एक कस्टमाइज वर्जन देती है.

Also Read: Realme 12 5G Series की हो गई एंट्री, नये 5G Smartphone के फीचर्स जानें

Realme 12X 5G मीडियाटेक डाइमेंशन 6100+ चिपसेट से लैस है. पावर के लिए इस स्मार्टफोन में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी जाती है. पानी और धूल से बचाव के लिए इस डिवाइस को IP54 की रेटिंग मिली हुई है.

कैमरे के मोरचे पर बात करें, तो Realme 12X 5G में एक डुअल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >