Ratan Tata Last Post: ‘मेरे बारे में सोचने के लिए शुक्रिया’, भावुक कर देगा रतन टाटा का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट

Ratan Tata Last Post: सफल उद्योगपति और नेकदिल इंसान रतन टाटा का निधन हो गया है, तो हर तरफ उनसे जुड़ी पुरानी यादें नजर आ रही हैं. इस बीच रतन टाटा का आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट भी वायरल हो रहा है, जो अब सबको भावुक कर रहा है.

Ratan Tata Last Post: टाटा संस (Tata Sons) के पूर्व चेयरमैन और दिग्गज भारतीय उद्योगपति रतन नवल टाटा (Ratan Naval Tata) ने दुनिया को अलविदा कह दिया है. 86 साल की उम्र में उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली. रतन टाटा (Ratan Tata) एक सफल उद्योगपति होने के साथ-साथ, नेकदिल इंसान भी थे. उनके निधन की खबर से आज पूरे देश में शोक की लहर है. हर कोई नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है.

रतन टाटा का आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट वायरल

रतन टाटा पेशे से उद्योगपति तो थे ही, कई लोग उन्हें मसीहा भी मानते थे. ऐसा मसीहा जो हर मुसीबत में मदद के लिए खड़ा रहे और रतन टाटा का व्यक्तित्व कुछ ऐसा ही था. वह देश और देशवासियों के साथ और उनके लिए हमेशा डट कर खड़े रहे. अब जब उनका निधन हो गया है, तो हर तरफ उनसे जुड़ी पुरानी यादें नजर आ रही हैं. इस बीच रतन टाटा का आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट भी वायरल हो रहा है, जो अब सबको भावुक कर रहा है.

आखिरी पोस्ट में तबीयत को लेकर दी थी जानकारी

रतन टाटा ने सोशल मीडिया पर हाल ही में एक पोस्ट किया था, जो उनका आखिरी पोस्ट बन गया. रतन टाटा ने दरअसल इस पोस्ट के जरिये अपनी तबीयत को लेकर जानकारी दी थी. उन्होंने लिखा था- मैं अपने स्वास्थ्य को लेकर हाल ही में फैली अफवाहों से अवगत हूं और सबको आश्वस्त करना चाहता हूं कि ये दावे निराधार हैं. मैं वर्तमान में अपनी उम्र और इससे संबंधित मेडिकल चेकअप के दौर से गुजर रहा हूं. चिंता की कोई बात नहीं है. मैं बिल्कुल ठीक हूं और जनता और मीडिया से अनुरोध करता हूं कि वो गलत सूचना फैलाने से बचें. इस पोस्ट के कैप्शन में रतन टाटा ने लिखा था- मेरे बारे में सोचने के लिए शुक्रिया.

Ratan Tata Story: रतन टाटा के बिना क्या कभी सफल हो पाती डिजिटल भारत की यात्रा?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >