Quordle #1350 Answer Today: आज की पहेली ने घुमा दिया दिमाग? तो ये क्लूज आएंगे आपके काम

चार शब्द और एक दिमागी जंग. कुछ ऐसा ही हाल होता है Quordle खेलने वाले खिलाड़ियों का. ऐसे में अगर आप भी आज के Quordle #1350 को सॉल्व करने में अटके हुए हैं, तो कोई बात नहीं. क्योंकि, हम लेकर आए हैं आज के चारों शब्दों के लिए हिंटस.

Word Game लवर्स के लिए Quordle किसी परीक्षा से कम नहीं है. क्योंकि, Quordle में एक नहीं बल्कि चार-चार शब्दों को ढूंढना पड़ता है. ऐसे में जिसने बिना किसी हिंट के सहारे Quordle को सॉल्व कर दिया तो वो खिलाड़ी और जिसने न किया वो फिसड्डी. ऐसे में अगर आप भी आज के Quordle #1350 में फंस गए हैं, तो चिंता मत करिए. क्योंकि, आपके लिए लाए हैं हम Quordle #1350 के चारों शब्दों के लिए हिंटस और साथ ही में इनके उत्तर.

Quordle 1350: आज के हिंट्स

Starting Letters (शुरुआती अक्षर): F, Q, P, F
Ending Letters (अंतिम अक्षर): R, H, O, T

  • आज के सभी उत्तरों में I, O, U स्वर का इस्तेमाल कुल 7 बार किया गया है.
  • एक शब्द में अक्षर दोहराए गए हैं.
  • आज के एक शब्द में Q, Z, X, या J जैसे एक असामान्य अक्षर शामिल है.

Quordle 1350: आज के शब्दों का अर्थ

शब्द 1- हंगामा, भारी विवाद.
शब्द 2– कहना या घोषित करना.
शब्द 3- प्रथम, श्रेष्ठ, सबसे बेहतरीन.
शब्द 4– लड़ाई, संघर्ष.

Quordle 1350: आज के उत्तर

  • FUROR
  • QUOTH
  • PRIMO
  • FIGHT

Quordle खेलने के प्रो टिप्स

Quordle की शुरुआत में पहले 2–3 Guesses ऐसे शब्द रखें जिनमें ज्यादा vowels (A, E, I, O, U) और common consonants (R, S, T, L, N) हों. जैसे कि ARISE, ROUND, PLANT.

हर बार शब्दों का अनुमान करने से पहले सभी बोर्ड्स के पैटर्न को अच्छे से परखें.

ग्रिडस के कलर कोड पर ध्यान दें. किसी भी ग्रिड में मिले ग्रे, हरा या पीला अक्षर बाकी तीन ग्रिड्स में भी मदद कर सकते हैं. जैसे कि हरे कलर का मतलब सही अक्षर, ग्रे कलर का मतलब गलत अक्षर और पीले कलर का मतलब सही अक्षर मगर गलत जगह.

किसी-किसी शब्द में अक्षर दोहराए रहते हैं. जैसे की BLOOM, FUROR. ऐसे में इस तरह के शब्द को भी ट्राई करें.

अगर किसी ग्रिड में लगभग पूरा शब्द समझ आ रहा है, पहले वही पूरा कर दें. इससे दिमाग हल्का होता है और बाकी शब्द को ढूंढने में फोकस कर सकते हैं.

एक बार दो-तीन अक्षर मिल जाएं तो सबसे पहले उन अक्षरों से बनने वाले कॉमन शब्द-टेम्पलेट्स सोचें.

याद रखें, Quordle में आपकी हर guess चारों Grids पर लागू होती है. इसलिए कोशिश करें कि पहले कुछ Guesses में letters cover हो जाए.

यह भी पढ़ें: Top Online Games in World: 10 ऐसे गेम्स जिनके दुनियाभर में करोड़ों हैं दीवाने

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >