Quordle #1339 Hints and Answers: जानिए आज के चारों शब्दों को हल करने के स्मार्ट ट्रिक्स

अगर आप Word Puzzles खेलना पसंद करते हैं, तो आप जानते ही होंगे कि Quordle, Wordle से ज्यादा हार्ड और चुनौती से भरा हुआ है. केवल एक शब्द का अनुमान लगाने के बजाय, Quordle को आपको 5 अक्षर वाले चार शब्द ढूंढने हैं, वो भी सिर्फ 9 मौकों में. ऐसे में अगर आप आज के Quordle #1339 को हल नहीं कर पाएं हैं, तो कोई बात नहीं. यहां देखें आज का पूरा सॉल्यूशन.

क्या आप आज के Quordle #1339 को सुलझाने के लिए भारी Struggle कर रहे हैं? अगर हां, तो फिर चिंता मत कीजिए. क्योंकि, हर दिन की तरह आज भी हम आपके लिए ले कर आयें हैं आज के चारों शब्दों के लिए हिंटस और पूरा सॉल्यूशन. साथ ही इसे खेलने के प्रो टिप्स भी.

Quordle 1339: आज के हिंट्स

Starting Letters (शुरुआती अक्षर): C, S, M, G
Ending Letters (अंतिम अक्षर): N, T, M, R

  • आज के सभी उत्तरों में A, E, U स्वर का इस्तेमाल कुल 6 बार किया गया है.
  • दो शब्दों में अक्षर दो बार दोहराए गए हैं.
  • आज के एक शब्द में Q, Z, X, या J जैसे एक असामान्य अक्षर शामिल है.

Quordle 1339: आज के शब्दों का अर्थ

शब्द 1- दूध/क्रीम से मक्खन बनाना.
शब्द 2– खतरनाक या प्रभावशाली करतब.
शब्द 3- आम तौर पर किसी महिला के लिए संबोधन का एक विनम्र रूप.
शब्द 4– घूरकर देखने वाला व्यक्ति.

Quordle 1339: आज के उत्तर

  • CHURN
  • STUNT
  • MADAM
  • GAZER

Quordle खेलने के प्रो टिप्स

Quordle की शुरुआत ऐसे 5-अक्षर वाले शब्द से करिए, जिसमें A, E, I, O, U शामिल हो.

अगर किसी शब्द में ग्रीन कलर दिखे और उसी अक्षर का YELLOW मिले किसी दूसरी बोर्ड पर, तुरंत दोहराए अक्षरों वाले शब्द आजमाइए (जैसे — STUNT में T दोहराया हुआ है.

एक बोर्ड में मिला YELLOW/GRAY अक्षर दूसरे बोर्ड्स में भी टेस्ट करते जाएं. Quordle में एक अक्षर की जानकारी चारों बोर्ड्स में काम आती है.

एक बार दो-तीन अक्षर मिल जाएं तो सबसे पहले उन अक्षरों से बनने वाले कॉमन शब्द-टेम्पलेट्स सोचें.

9 अनुमान सीमित है. इसलिए हर Guess में ज्यादा-से-ज्यादा नए अक्षर टेस्‍ट करें, न कि रिपीट-Guess.

अगर पहला गेस असफल रहा, तो दूसरे Guess में अलग शब्द डालें. इससे आप अगले 2-3 अनुमान में वोकल्स स्पष्ट कर पाएंगे.

खेलते वक्त अक्सर आने वाले शब्दों की छोटी सूचियां दिमाग में रखें.

Q, Z, X, J जैसे रेयर अक्षरों को शुरू में कभी ट्राई न करें. हमेशा पहले आसान और कॉमन लेटर्स से शुरू करें.

यह भी पढ़ें: Top Online Games in World: 10 ऐसे गेम्स जिनके दुनियाभर में करोड़ों हैं दीवाने

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >