पंजाब लोहड़ी मकर संक्रांति बंपर ड्रॉ में निकला है आपका नंबर? ऐसे क्लेम करें प्राइज मनी

Punjab State Lohri Makar Sankranti Bumper Lottery 2025 Result OUT How To Claim Prize Money: पंजाब सरकार द्वारा आयोजित इस लॉटरी में 10 करोड़ के जैकपॉट के अलावा कई बड़े-छोटे पुरस्कार भी हैं. अगर आपके पास भी लक्की नंबर है, तो जानिए प्राइज मनी क्लेम करने का तरीका.

Punjab State Lohri Makar Sankranti Bumper Lottery 2025 Result OUT How To Claim Prize Money: पंजाब में लोहड़ी और मकर संक्रांति के खास मौके पर आयोजित ‘पंजाब स्टेट लोहड़ी मकर संक्रांति बंपर लॉटरी 2025’ का रिजल्ट घोषित हो चुका है. इस लक्की ड्रॉ में पहला पुरस्कार (ऐतिहासिक इनामी राशि) ₹10 करोड़ का है. इसके साथ कुल पुरस्कार राशि  23,47,90,000 रुपये है. इस लॉटरी के टिकट 500 रुपये के थे और ये टिकट पंजाब के सभी लॉटरी काउंटरों के साथ-साथ पंजाब स्टेट लॉटरी की आधिकारिक वेबसाइट punjabstatelotteries.gov.in और अन्य पोर्टल्स पर भी उपलब्ध थे. अगर आपके पास भी लक्की नंबर वाला टिकट है, तो हम बता रहे हैं प्राइज मनी क्लेम करने का तरीका.

किसने जीता पंजाब लॉटरी का जैकपॉट ?

पंजाब स्टेट लोहड़ी मकर संक्रांति बंपर लॉटरी 2025 के बंपर इनाम रिजल्ट आ गया है. इसमें टिकट नंबर B566370 को पंजाब लॉटरी का पहला इनाम जीता है. दूसरे पुरस्कार का टिकट नंबर A581656 है. वहीं, इस ड्रॉ में टिकट नंबर B325586 को तीसरा पुरस्कार मिला है. चौथा इनाम A107710, A308381, B474855, A769853, B117147, A656298, B533946. पंजाब लॉटरी का पांचवां इनाम A824257, B317520, A677455, B801056, A144376, A711363,
B284378 नंबर के टिकट वालों को मिला है. इसके साथ ही, कई और इनाम भी हैं, जिन्हें पंजाब स्टेट लॉटरी की ऑफिशियल वेबसाइट punjabstatelotteries.gov.in से चेक किया जा सकता है.

पंजाब बंपर लॉटरी की प्राइज मनी ऐसे करें क्लेम

पंजाब स्टेट बंपर लॉटरी के अगर आप विजेता हैं, तो आपको इनाम का दावा करने के लिए सबसे पहले, लॉटरी टिकट को सुरक्षित रखें, क्योंकि खोने या नुकसान होने पर इनाम नहीं मिलेगा. टिकट पर विजेता नंबर, दिनांक और अन्य जानकारी होती है, जो इनाम के लिए आवश्यक है. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने के बाद, टिकट पर अंकित नंबर से मिलान करके यह सुनिश्चित करें कि आप विजेता हैं. यदि आपका नंबर विजेता सूची में है, तो आप आगे की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं.

पंजाब लॉटरी इनाम का दावा करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होती है

असली लॉटरी टिकट
पहचान प्रमाण (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि)
पते का प्रमाण (जैसे राशन कार्ड, बिजली बिल)
पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
इनाम क्लेम करने के लिए विजेता को पंजाब राज्य लॉटरी विभाग के कार्यालय में जाना होगा. दावे के लिए 30 दिन का समय होता है, इसके बाद टिकट मान्यता प्राप्त नहीं होती. विजेताओं को धोखाधड़ी से बचने के लिए केवल आधिकारिक लॉटरी विभाग से ही संपर्क करना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >