POCO X8 Pro और POCO X8 Pro Max की बिक्री हुई शुरू, जानें फीचर्स, कीमत और ऑफर्स डिटेल्स

POCO ने अपनी नई X8 Pro सीरीज के साथ मिड-रेंज मार्केट में जोरदार एंट्री मारी है. आज से इनकी सेल भी शुरू हो चुकी है. इनमें दमदार प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और प्रीमियम फीचर्स देखने को मिल जाते हैं.

POCO ने पिछले हफ्ते यानी 17 मार्च को भारत में अपनी नई POCO X8 Pro सीरीज लॉन्च की है. इस सीरीज में दो स्मार्टफोन शामिल हैं. पहला POCO X8 Pro और दूसरा POCO X8 Pro Max. इनकी शुरुआती कीमत ₹32,999 रखी गई है और आज दोपहर 12 बजे से ये स्मार्टफोन्स Flipkart पर खरीद के लिए उपलब्ध हो जाएंगे. खास बात ये है कि पहली सेल के दौरान POCO अपने ग्राहकों को बैंक डिस्काउंट का भी फायदा दे रहा है, जिससे ये डील और भी शानदार बन जाती है. आइए इन फोन्स के फीचर्स, कीमत और ऑफर्स के बारे में डिटेल में जानते हैं.

POCO X8 Pro के स्‍पेसिफ‍िकेशंस और फीचर्स

  • डिस्‍प्‍ले: 6.69 इंच का डिस्‍प्‍ले है जो 120Hz तक का रिफ्रेश रेट देता है. डिस्‍प्‍ले में 3,500 निट्स की पीक ब्राइटनैस मिलती है.
  • चिपसेट: MediaTek Dimensity 8500 Ultra
  • रैम : 12GB तक 
  • स्‍टोरेज:  512GB तक
  • ओएस: Android 16 पर बेस्‍ड HyperOS 3.0
  • वॉटरप्रूफ रेटिंग्‍स : IP66+IP68+IP69+IP69K
  • कैमरा: 50MP का मेन कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा
  • फ्रंट कैमरा: 20MP
  • बैटरी: 6500mAh
  • चार्जिंग: 100W

POCO X8 Pro की कीमत और ऑफर्स

कीमत की बात करें तो इसका 8GB + 256GB वेरिएंट ₹32,999 में आता है, 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत ₹35,999 रखी गई है और Iron Man Edition ₹37,999 में मिलता है. अच्छी बात ये है कि अगर आप HDFC, ICICI या SBI कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो ₹3,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल जाएगा.

POCO X8 Pro Max के स्‍पेसिफ‍िकेशंस और फीचर्स

  • डिस्‍प्‍ले: 6.83 इंच का डिस्‍प्‍ले है जो 120Hz तक का रिफ्रेश रेट देता है. डिस्‍प्‍ले में 3,500 निट्स की पीक ब्राइटनैस मिलती है.
  • चिपसेट: MediaTek Dimensity 9500s
  • रैम : 12GB तक 
  • स्‍टोरेज:  512GB तक
  • ओएस: Android 16 पर बेस्‍ड HyperOS 3.0
  • वॉटरप्रूफ रेटिंग्‍स : IP66+IP68+IP69+IP69K
  • कैमरा: 50MP का मेन कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा
  • फ्रंट कैमरा: 20MP
  • बैटरी: 8500mAh
  • चार्जिंग: 100W

POCO X8 Pro Max की कीमत और ऑफर्स

अगर कीमत की बात करें, तो POCO X8 Pro Max का 12GB + 256GB वेरिएंट ₹42,999 में आता है, जबकि दूसरा वेरिएंट ₹46,999 का है. अच्छी बात ये है कि कंपनी ग्राहकों को थोड़ा राहत भी दे रही है. अगर आप HDFC Bank, ICICI Bank या SBI कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो आपको ₹3,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल जाएगा.

यह भी पढ़ें: ₹20,000 से कम के स्मार्टफोन्स में कौन है ऑल-राउंडर?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >