PM Kisan Yojana 20th Installment: खुशखबरी! इतने बजे आज आएगी 20वीं किस्त, ऐसे चेक करें लिस्ट में आपका नाम है या नहीं

PM Kisan Yojana 20th Installment: लंबे इंतजार के बाद आज किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त मिलने वाली है. 20वीं किस्त की राशि खुद पीएम मोदी आज उत्तर प्रदेश के वाराणसी से जारी करेंगे. अगर आप किसान हैं और आप भी इस योजना का लाभ उठाते हैं. लेकिन आपको जानना है कि इस बार आपको पैसे मिलेंगे या नहीं तो यहां हम आपको बताने वाले हैं कि आप ऑनलाइन कैसे इसे पता कर सकते हैं.

PM Kisan Yojana 20th Installment: आज देशभर के 9.70 करोड़ से भी अधिक किसानों के लिए बड़ा दिन है. जून से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों का इंतजार आज खत्म होने वाला है. उनके खाते में फाइनली 20वीं किस्त की राशि आने वाली है. पीएम किसान योजना के तहत देश के करोड़ों किसानों को केंद्र सरकार की तरफ से साल में 6000 रुपये की आर्थिक मदड पहुंचाई जाती है. 6000 रुपये किसानों के खाते में साल में 4 किस्त के रूप में दी जाती है. ऐसे में इस बार किसानों को 20वीं किस्त की राशि मिलने वाली है. अगर आप किसान हैं और इस योजना का लाभ उठाते हैं तो यहां जानिए कितने बजे आएंगे पैसे और आप कैसे अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं.

कितने बजे आएगी किस्त

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त आज 2 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से जारी करने वाले हैं. पीएम मोदी सुबह 11 बजे योजना की किस्त किसानों के खाते में DBT के जरिए भेजेंगे.

किन किसानों के अकाउंट में आयेगी 20वीं किस्त

योजना की 20वीं किस्त की राशि उन्हीं किसानों के खाते में भेजी जाएगी, जिन्होंने ई-केवाईसी (e-KYC) प्रक्रिया पूरी कर ली है. इसके साथ ही जिनका भूमि सत्यापन हो चुका है और जिनका बैंक अकाउंट आधार से लिंक है. जिन किसानों ने ये सारे काम करवा लिए हैं, उनके खाते में आज 2000 हजार रुपये आ जाएंगे. हालांकि, जिन किसानों ने ये काम नहीं करवाएं हैं, उनकी किस्त अटक सकती है.

ऐसे चेक कर सकते हैं लिस्ट में नाम

अगर आप अपना नाम बेनिफिशयरी लिस्ट में चेक करना चाहते हैं कि आपको किस्त की राशि मिलेगी या नहीं तो इस प्रोसेस को फॉलो करें.

  • सबसे पहले योजना के आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाएं.
  • इसके बाद “Farmer Corner” में जाएं.
  • यहां आपको “Beneficiary Status” का ऑप्शन मिलेगा उस पर क्लिक कर दें.
  • फिर अपना राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव चुन लें.
  • इसके बाद अपना आधार नंबर और आधार से लिंक मोबाइल नंबर दर्ज कर दें.
  • इसके के बाद “Get Report” के ऑप्शन पर क्लिक कर दें.
  • क्लिक करते ही आप अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं.

ऐसे चेक करें स्टेटस

अगर लाभार्थी सूची में आपका नाम है लेकिन फिर भी आपको पैसे नहीं मिले, तो इस प्रोसेस से आप जान सकते हैं कि आपको किस्त का भुगतान किया गया है या नहीं.

  • सबसे पहले PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर ‘लाभार्थी स्थिति’ (Beneficiary Status) के ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • क्लिक करते ही नया पेज ओपन होगा. यहां अपना आधार नंबर और मोबाइल नंबर देना होगा.
  • इसके बाद ‘Get Data’ बटन पर क्लिक कर दें.
  • क्लिक करते ही आपके स्क्रीन पर लाभार्थी लिस्ट आ जाएगी.
  • यहां आपको पता चल जाएगा कि 19वीं किस्त आपको कब मिली थी और 20वीं किस्त का भुगतान आपको किया गया है या नहीं.

यह भी पढ़ें: Instagram पर किसी ने आपके नाम और फोटो से बना दी है फेक अकाउंट? जानिए इससे निपटने का कानूनी तरीका

यह भी पढ़ें: एक और डिजिटल अरेस्ट: डॉक्टर से ठग लिये 19 करोड़, जाल में ऐसे फंस जाते हैं शिकार

यह भी पढ़ें: AI के दम पर सरकार की साइबर ठगी से जंग, 1.36 करोड़ मोबाइल नंबर कर दिये ब्लॉक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >