Paytm FASTag: पेटीएम फास्टैग यूजर्स इस दिन तक किसी अन्य बैंक से खरीद लें नया फास्टैग

Paytm FASTag इस्तेमाल करने वालों को NHAI ने सलाह दी है कि वो किसी अन्य बैंक द्वारा जारी नया फास्टैग ले लें.

Paytm FASTag: नेशनल हाईवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने पेटीएम फास्टैग के यूजर्स के लिए सलाह जारी की है कि वो 15 मार्च तक किसी अन्य बैंक द्वारा जारी नया फास्टैग ले लें. एनएचएआई ने एडवाइजरी जारी कर सभी वाहन मालिकों से अपील की है कि वो 13 मार्च तक नया फास्टैग ले लें. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अनुसार, नया फास्टैग लेकर उसे एक्टिवेट कराने से वाहन मालिक 15 मार्च के बाद हाईवे पर दोगुना टोल देने से बच पाएंगे.

एनएचएआई ने यह सलाह पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर लगे आरबीआई के प्रतिबंध के चलते जारी की गई है. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने पेटीएम फास्टैग उपयोगकर्ताओं को सुगम यात्रा अनुभव सुनिश्चित करने और टोल प्लाजा पर असुविधा से बचने के लिए 15 मार्च से पहले किसी अन्य बैंक से नया फास्टैग लेने की सलाह दी है.

Paytm Payments Bank Deadline: 15 मार्च के बाद पेटीएम पर क्या चलेगा और क्या नहीं

आधिकारिक बयान में कहा गया कि इससे यात्री राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रा करते समय जुर्माने या दोहरे शुल्क से बच सकेंगे. बयान में कहा गया है कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक से संबंधित प्रतिबंधों पर भारतीय रिजर्व बैंक के दिशानिर्देशों के बाद पेटीएम फास्टैग उपयोगकर्ताओं के पास 15 मार्च, 2024 के बाद अपने बैलेंस को रिचार्ज या टॉप-अप करने का विकल्प नहीं होगा.

इसमें कहा गया कि हालांकि, वे निर्धारित तिथि के बाद भी टोल का भुगतान करने के लिए मौजूदा शेष राशि का उपयोग करना जारी रख सकते हैं. एनएचएआई ने पेटीएम फास्टैग उपयोगकर्ताओं को अपने संबंधित बैंकों तक पहुंचने या आईएचएमसीएल (इंडियन हाईवे मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड) की वेबसाइट पर दिये गए अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों को देखने की भी सलाह दी.

PayTm Crisis Update : 45 लाख पेटीएम वॉलेट पर खतरा, जानें क्या है लास्ट ऑप्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >