Optical Illusion: कुरकुर की भीड़ में छिपा है चुरमुर, 10 सेकंड के अंदर ढूंढ़ने का है चैलेंज

Optical Illusion: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मजेदार ऑप्टिकल इल्यूजन चैलेंज खूब वायरल हो रहा है. इसे हल करना उतना मुश्किल नहीं है, लेकिन दिक्कत ये है कि इसे करने के लिए टाइम लिमिट थोड़ी कम रखी गई है. आपको इस फोटो में 'चुरमुर' ढूंढ़ना है, वो भी सिर्फ 10 सेकंड के अंदर.

Optical Illusion: सोशल मीडिया पर हमें डेली तरह-तरह के ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरें देखने को मिलती हैं. इनमें से कुछ तो इतनी पेचीदा होती हैं कि इनमें छुपी हुई चीजों को ढूंढ़ पाना काफी मुश्किल होता है. लेकिन कमाल की बात ये है कि कई बार आसान दिखने वाले फोटो भी लोगों को खूब उलझा कर रख देते हैं. ऐसी ही एक फोटो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है. पहली नजर में तो ये फोटो बहुत आसान लगती है, लेकिन जब इसमें छिपी हुई चीज को ढूंढ़ने बैठेंगे तो आंखें थक जाएंगी.

अब आते हैं इस फोटो पर जिसमें आपको हर तरफ कुरकुर लिखा हुआ नजर आ रहा होगा. बिल्कुल ब्रेन टेस्ट जैसा मामला है. लेकिन इसमें एक मजेदार ट्विस्ट है और वो यह है कि इतने सारे कुरकुर में कहीं एक ‘चुरमुर’ भी छिपा हुआ है. सुनने में आसान लगता है, लेकिन यकीन मानिए, इस भीड़ में ‘चुरमुर’ को ढूंढना ऐसा काम है कि अच्छे-अच्छों के सिर दुख जाएंगे. तो चलिए, अब आपकी बारी है इस चैलेंज को ट्राई करना का. देखते हैं आप कितनी जल्दी इसे ढूंढ पाते हैं.

कुरकुर की भीड़ में ढूंढिए चुरमुर

Optical Illusion: कइयों को नहीं दिखा ‘चुरमुर’

इस फोटो में छिपा ‘चुरमुर’ को ढूंढ़ना आसान काम नहीं है. कई लोग कोशिश कर-कर के हार मान चुके हैं. अब देखना ये है कि आप इसे पहली नजर में पकड़ पाते हैं या नहीं. लेकिन एक शर्त है और वह यह है कि आपके पास सिर्फ 10 सेकंड का समय है इसे खोजने के लिए. अगर लाख कोशिशों के बाद भी नजर न आए, तो टेंशन मत लीजिए, क्योंकि इसका सही जवाब आपको यही मिल जाएगा.

Optical Illusion: आपको दिखा क्या ‘चुरमुर’?

पहली नजर में आपको ये फोटो देखने में काफी आसान लगेगी, लेकिन इसमें छिपा हुआ ‘चुरमुर’ ढूंढ पाना इतना आसान नहीं जितना आपने सोच रखा था. इसे ढूंढने के लिए आपको अपनी नजर और दिमाग दोनों को एक साथ दौड़ना पड़ेगा. अगर आप भी चुरमुर ढूंढ़ते-ढूंढ़ते थक गए हो तो नीचे दी गई फोटो में इसका जवाब आप देख सकते हैं.

आपको दिखा क्या चुरमुर?

Optical Illusion: ठंडी की भीड़ में छिपा है झंडी, क्या आप 10 सेकंड के अंदर ढूंढ़ने पाएंगे

Optical Illusion: बंटी की भीड़ में छिपा है ‘घंटी’, सिर्फ बाज नजर वाले ही 10 सेकंड में ढूंढ पाएंगे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >