Oppo Reno 12 5G सीरीज स्मार्टफोन्स भारत में इस दिन होंगे लॉन्च, मिलेगा धांसू कैमरा और AI फीचर्स का सपोर्ट

OPPO Reno 12 और Reno 12 Pro 12 जुलाई को भारत में लॉन्च हो रहे हैं. इन हैंडसेट्स की खास बात यह होगी कि ये स्टाइलिश लुक और शानदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही AI फीचर्स से भी लैस होंगे.

OPPO Reno12 5G Series 5जी स्मार्टफोन्स इसी महीने भारत में लॉन्च होने जा रहे हैं. हैंडसेट्स के लॉन्च की तारीख का ऐलान हो गया है. कंपनी ने ऑफिशियल अनाउंसमेंट में बताया है कि नयी रेनो सीरीज को 12 जुलाई को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया जाएगा. ओप्पो की इस फ्लैगशिप सीरीज के तहत OPPO Reno12 5G और Reno12 Pro 5G फोन्स लॉन्च किये जाएंगे. इन हैंडसेट्स की खास बात यह होगी कि ये स्टाइलिश लुक और शानदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही AI फीचर्स से भी लैस होंगे.

OPPO Reno 12 सीरीज की इंडिया लॉन्चिंग

OPPO Reno 12 और Reno 12 Pro 12 जुलाई को भारत में लॉन्च हो रहे हैं. नयी रेनो 12 सीरीज की प्रोमोशन बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर कर रहे हैं तथा कंपनी इसके साथ #EverydayAI हैशटैग का इस्तेमाल कर रही है. यह फोन में मौजूद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक को दर्शा रहा है. 12 जुलाई की दोपहर ओपो रेनो 12 और रेनो 12 प्रो की कीमत तथा सेल डीटेल्स पर से पर्दा उठा देगी. ओप्पो की वेबसाइट औरव सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर आप नये रेनो फोन की अनाउंसमेंट लाइव देख सकते हैं.

Vivo T3 Lite 5G Review: 10 हजार से कम बजट में 50MP Sony कैमरा, और क्या चाहिए!

Realme C61 Review: 7699 रुपये में 32MP कैमरा, बड़ी बैटरी और भी बहुत कुछ…

Nokia 220 and 235 4G Review: यूट्यूब और यूपीआई वाले नोकिया का फीचर फोन्स, क्या स्मार्टफोन्स को दे पाएंगे टक्कर ?

OPPO Reno 12 सीरीज की स्पेसिफिकेशंस क्या होंगे?

6.7 इंच 120हर्ट्ज एमोलेड स्क्रीन
MediaTek Dimensity 7300-Energy ऑक्टाकोर प्रॉसेसर
50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा
12 Pro मॉडल में 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा
12 मॉडल में 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा
80 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
5,000 एमएएच बैटरी

OPPO Reno 12 सीरीज की कीमत कितनी होगी?

ओपो रेनो 12 5जी तथा रेनो 12 प्रो 5जी फोन प्रीमियम सेगमेंट में आयेंगे. Oppo Reno 12 5G की शुरुआती कीमत 30 हजार रुपये हो सकती है. लॉन्च और बैंक ऑफर्स लगाने के बाद इसकी कीमत 28,999 रुपये तक आ सकती है. वहीं सीरीज का प्रो मॉडल Oppo Reno 12 Pro 5G 40 हजार रुपये की रेंज में आ सकता है और इसकी एफेक्टिव प्राइस 38,999 रुपये हो सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >