Oppo K14 5G की बिक्री भारत में हुई शुरू, जानें कीमत, ऑफर्स और दमदार फीचर्स

Oppo K14 5G अब भारत में सेल के लिए उपलब्ध हो चुका है. इसकी शुरुआती कीमत ₹17,999 रखी गई है. इसमें आपको दमदार 7000mAh की बड़ी बैटरी मिल जाती है. साथ ही, इसमें दिया गया Dimensity 6300 चिपसेट फोन की परफॉर्मेंस को स्मूद बनाता है.

Oppo ने भारत में अपने नए K14 5G स्मार्टफोन की बिक्री शुरू कर दी है. अब आप इस फोन को आज से ही Flipkart और Oppo India के ऑफिशियल ई-स्टोर से आसानी से खरीद सकते हैं. बता दें कि यह फोन 17 मार्च को लॉन्च हुआ था. यह स्मार्टफोन खास तौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो लंबी बैटरी लाइफ और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए स्मूद और स्टेबल परफॉर्मेंस चाहते हैं. आइए इसके प्राइस, ऑफर और फीचर्स के बारे में जानते हैं.

Oppo K14 5G की कीमत और ऑफर्स

इसकी कीमत ₹17,999 से शुरू होती है, जिसमें आपको 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है. अगर आपको ज्यादा स्टोरेज चाहिए, तो 6GB + 256GB वेरिएंट ₹19,999 में आता है. वहीं 8GB + 256GB वाला टॉप मॉडल ₹21,999 में उपलब्ध है.

अच्छी बात ये है कि इस फोन पर आपको चुनिंदा बैंक कार्ड्स के जरिए ₹1,000 तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल रहा है. साथ ही, Oppo 3 महीने तक का no-cost EMI ऑप्शन भी दे रहा है. कलर ऑप्शन की बात करें तो ये फोन Icy Blue, Prism Violet और Prism White जैसे स्टाइलिश रंगों में आता है.

Oppo K14 5G के फीचर्स

डिस्प्ले भी काफी शानदार है. इसमें 6.75-इंच का बड़ा स्क्रीन मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1125 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है. साथ ही, फोन में 3900mm² का वेपर चेंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जो हीट को कंट्रोल में रखता है.

परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जो ColorOS 15 के साथ मिलकर स्मूद एक्सपीरियंस देता है. Oppo ने इसमें अपनी Trinity Engine और AI LinkBoost 3.0 टेक्नोलॉजी भी जोड़ी है. इससे नेटवर्क कनेक्टिविटी और डेली यूज में स्टेबिलिटी बेहतर रहती है.

कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर मिलता है, जबकि सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. इसमें कई AI फीचर्स जैसे AI Eraser 2.0, AI Perfect Shot और AI Clarity Enhancer भी शामिल हैं.फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. इतना ही नहीं, इसमें रिवर्स वायर्ड चार्जिंग भी है. यानी आप इससे दूसरे डिवाइस भी चार्ज कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Galaxy Forever: आधी कीमत में Galaxy S26 Ultra और Plus, लेकिन यहां ट्विस्ट है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >