होली आ रही है और साथ में आ रहा है अपग्रेड का परफेक्ट बहाना. अगर आपका फोन अब थोड़ा स्लो, थोड़ा आउटडेटेड या फिर बस बदलने का मन है, वाली कैटेगरी में आ चुका है, तो OPPO India ने इस फेस्टिव सीजन को पूरी तरह अपग्रेड वाइब दे दिया है. कंपनी होली के मौके पर शानदार ऑफर्स लेकर आई है, जिससे स्मार्टफोन अपग्रेड करना पहले से ज्यादा आसान और किफायती हो गया है. ये खास फेस्टिव ऑफर्स 1 मार्च से 8 मार्च 2026 तक देशभर के प्रमुख रिटेल स्टोर्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर अवेलेबल रहेंगे. इस दौरान ग्राहक जीरो डाउन पेमेंट, लंबी नो-कॉस्ट EMI और तगड़ा कैशबैक जैसे कई फायदे उठा सकते हैं.
नो-कॉस्ट EMI और जीरो डाउन पेमेंट का फायदा
OPPO अपने पॉपुलर Reno15 Pro Mini, Reno15 और फ्लैगशिप Find X9 समेत कई मॉडल्स पर अच्छा फाइनेंस ऑपशंस दे रहा है. इसमें-
- Reno15 Pro Mini (256GB/512GB) पर 24 महीने तक नो-कॉस्ट EMI
- Reno15 के अलग-अलग वेरिएंट्स पर 15 महीने तक नो-कॉस्ट EMI
- Find X9 (256GB/512GB) पर 18 महीने तक EMI
- OPPO A6 Pro पर 8 महीने तक EMI
- OPPO A6 पर 6 महीने तक EMI
इन ऑफर्स के तहत ग्राहक बिना कोई डाउन पेमेंट दिए आसान किस्तों में फोन खरीद सकते हैं.
बैंक और UPI पर कैशबैक
फेस्टिव सीजन को और खास बनाने के लिए OPPO चुनिंदा बैंक कार्ड्स और UPI ट्रांजैक्शन पर कैशबैक भी दे रहा है. ऐसे में ग्राहक SBI, Axis Bank, Bank of Baroda, Federal Bank, DBS, IDFC First, Kotak Mahindra और Yes Bank कार्ड्स पर 10% तक कैशबैक का फायदा उठा सकते हैं. वहीं, UPI से पेमेंट करने पर भी 10% तक कैशबैक मिलेगा. इससे ग्राहकों को सीधे कीमत में बचत का फायदा मिलेगा.
होली पिक्चर आएगी परफेक्ट
Reno15 Pro Mini में 200MP का मेन कैमरा दिया गया है, जबकि Reno15 में 50MP का मेन कैमरा मिलता है. दोनों स्मार्टफोन भारत के रंग-बिरंगे माहौल को ध्यान में रखकर ट्यून किए गए हैं. इनमें 3.5x टेलीफोटो जूम, PureTone टेक्नोलॉजी, 4K HDR वीडियो रिकॉर्डिंग और खास Pop-Out फीचर मिलता है, जिससे होली के रंग और पल और भी शानदार तरीके से कैप्चर किए जा सकते हैं.
Find X9 – प्रीमियम एक्सपीरियंस का नया लेवल
OPPO का फ्लैगशिप Find X9 इस फेस्टिव सीजन में 69,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर अवेलेबल है. इसमें Hasselblad के साथ ट्यून किया गया ट्रिपल कैमरा सिस्टम और एडवांस्ड Sony सेंसर दिए गए हैं.
फोन में 6.59 इंच का 120Hz AMOLED डिस्प्ले, IP69 डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस और 7025mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो फास्ट वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है. OPPO के LUMO Image Engine और एआई फीचर्स की मदद से यह फोन शानदार फोटोग्राफी और स्मूद परफॉर्मेंस देता है.
डिसक्लेमर: स्मार्टफोन खरीदने से पहले अच्छे से ऑफिशियल साइट से डिस्काउंट और ऑफर्स की जानकारी ले लें. ऑफर्स और डिस्काउंट में कभी भी बदलाव हो सकते हैं, जिसकी जिम्मेदारी प्रभात खबर नहीं लेता.
यह भी पढ़ें: लॉन्च प्राइस से पूरे 20,000 रुपये कम में मिल रहा Motorola Razr 60 Ultra, जानें पूरी ऑफर डिटेल
