Oppo ने भारतीय बाजार में अपना नया Find X9 Ultra लॉन्च कर दिया है. यह स्मार्टफोन Hasselblad ब्रांडेड कैमरा सेटअप के साथ आता है. यानी फोटोग्राफी लवर्स को प्रो-लेवल कैमरा एक्सपीरियंस मिलने वाला है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है. भारतीय मार्केट में इसका सीधा मुकाबला हाल ही में लॉन्च हुए Vivo के Vivo X300 Ultra और Xiaomi के Xiaomi 17 Ultra जैसे प्रीमियम स्मार्टफोन्स से होगा. आइए अब जान लेते हैं इस फोन में क्या खास देखने को मिलता है.
Oppo Find X9 Ultra की कीमत
Oppo ने अपने इस नए फोन की कीमत 1,69,999 रुपये रखी है, जिसमें 12GB RAM और 512GB स्टोरेज मिलता है. कंपनी ने इस फोन को दो प्रीमियम कलर ऑप्शन्स (Canyon Orange और Tundra Umber) में पेश किया है. अगर आप इसे खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो इसकी प्री-बुकिंग Amazon, Flipkart और Oppo के ऑनलाइन स्टोर पर शुरू हो चुकी है.
Oppo Find X9 Ultra के फीचर्स
डिस्प्ले
इसमें 6.82-इंच का बड़ा LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलता है. खास बात यह है कि गेमिंग के दौरान इसका रिफ्रेश रेट 144Hz तक पहुंच जाता है, जिससे हर मूवमेंट काफी फ्लूइड और रिस्पॉन्सिव महसूस होती है. वहीं इसमें 3,600 निट्स की पीक HDR ब्राइटनेस मिलती है.
OPPO ने इसमें IP66, IP68 और IP69 रेटिंग दी है. यानी धूल और पानी से सेफ्टी को लेकर आपको ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इसके अलावा SGS Premium Performance 5 Stars Drop Resistance और Corning Gorilla Glass Victus 2 की प्रोटेक्शन इसे और स्ट्रॉन्ग बनाती है.
परफॉर्मेंस
परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें Qualcomm के लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है. इसके साथ 12GB LPDDR5X RAM और 512GB UFS 4.1 स्टोरेज दी गई है. फोन को लंबे समय तक कूल बनाए रखने के लिए कंपनी ने इसमें एनकैप्सुलेटेड थर्मल यूनिट, एडवांस वेपर चैंबर और हाई-परफॉर्मेंस ग्रेफाइट जैसी कूलिंग टेक्नोलॉजी का यूज किया है.
बैटरी
फोन में 7,050mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. वहीं, 100W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग की मदद से यह कुछ ही मिनटों में तेजी से चार्ज हो जाता है. खास बात यह है कि इसमें 50W AIRVOOC वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है.
कैमरा
फोन में 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो OIS सपोर्ट के साथ आता है. यानी फोटो और वीडियो दोनों में शानदार स्टेबिलिटी मिलेगी. इसके साथ 200MP का टेलीफोटो लेंस मिलता है, जो 3x ऑप्टिकल जूम और OIS के साथ दूर की चीजों को भी डिटेल में कैप्चर कर सकता है.
यही नहीं, इसमें 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी है, जो 10x ऑप्टिकल जूम और Sensor Shift Optical Stabilization के साथ आता है. आसान शब्दों में कहें तो दूर खड़ी चीजें भी काफी क्लियर और शार्प दिखाई देंगी. वहीं, 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा बड़े फ्रेम और ग्रुप शॉट्स के लिए काम आएगा.
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी कंपनी ने 50MP का फ्रंट कैमरा दिया है. अगर आपको और भी ज्यादा जूम चाहिए, तो फोन के साथ अलग से मिलने वाला OPPO Hasselblad 300mm Explorer Teleconverter भी यूज किया जा सकता है.
सॉफ्टवेयर और AI फीचर्स
यह स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 के साथ आता है, जिसमें कई AI-पावर्ड फीचर्स दिए गए हैं. फोन में मिलने वाला AI Mind Space आपके रोजमर्रा के कामों को ज्यादा आसान और स्मार्ट बनाने में मदद करता है, जबकि AI Menu Translation किसी भी भाषा के मेन्यू को तुरंत समझने लायक बना देता है. वहीं AI Recording फीचर मीटिंग्स, कॉल्स या जरूरी बातचीत को ज्यादा बेहतर तरीके से रिकॉर्ड और मैनेज करने का काम करता है.
यह भी पढ़ें: Croma ने Samsung फ्लैगशिप पर चला दिया मेगा ऑफर, जानिए कैसे उठाएं फायदा
