Oppo F33 vs Vivo T5 Pro: एक ही दिन लॉन्च हुए हैं दोनों फोन, जानें ₹30 हजार के रेंज में कौन बेहतर?

Oppo F33 और Vivo T5 Pro के बीच मिड-रेंज में जबरदस्त टक्कर है. दोनों में दमदार डिस्प्ले, पावरफुल परफॉर्मेंस और बड़ी बैटरी मिलती है. लेकिन Vivo ज्यादा फीचर्स के साथ आगे दिखता है जबकि Oppo कीमत और बैलेंस पर फोकस करता है.

Oppo और Vivo ने हाल ही में मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में कंपटीशन बढ़ा दी है. Oppo ने जहां अपना नया Oppo F33 लॉन्च किया है, वहीं Vivo ने भी Vivo T5 Pro पेश किया है. दोनों फोन एक ही प्राइस रेंज में आते हैं, लेकिन इनके बीच कई दिलचस्प फर्क देखने को मिलते हैं. चाहे बात प्रोसेसर की हो, बैटरी कैपेसिटी की या परफॉर्मेंस की, दोनों डिवाइस अलग-अलग यूजर एक्सपीरियंस देने का दावा करते हैं. हालांकि, कुछ चीजें समान भी हैं, जैसे दोनों में पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है. नीचे हमने दोनों फोन का कंपैरिजन किया है. आइए देखते हैं.

Oppo F33 vs Vivo T5 Pro: डिस्प्ले

Oppo F33 में आपको 6.57 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. साथ ही ये फोन आउटडोर यूज में भी अच्छा परफॉर्म करता है और करीब 1,400 nits तक की ब्राइटनेस दे सकता है.

वहीं दूसरी तरफ Vivo T5 Pro थोड़ा आगे निकल जाता है. इसमें बड़ा 6.8 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है और रिफ्रेश रेट भी 144Hz तक मिलता है. खास बात ये है कि ब्राइटनेस के मामले में ये काफी दमदार है. ये फोन लगभग 5,000 nits तक की पीक ब्राइटनेस तक जा सकता है.

Oppo F33 vs Vivo T5 Pro: परफॉरमेंस

Vivo T5 Pro में आपको Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर मिलता है. इसमें 12GB तक RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है. वहीं Oppo F33 में MediaTek Dimensity 6360 Max प्रोसेसर दिया गया है. यह फोन भी 12GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक स्टोरेज के साथ आता है.

Oppo F33 vs Vivo T5 Pro: बैटरी

Oppo F33 में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. वहीं दूसरी तरफ Vivo T5 Pro तो और भी आगे निकल जाता है. इसमें 9,020mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, साथ ही 90W फ्लैश चार्जिंग का सपोर्ट भी है.

Oppo F33 vs Vivo T5 Pro: कैमरा

Vivo T5 Pro में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP का मेन सेंसर और 2MP का सेकेंडरी लेंस शामिल है. सेल्फी के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

वहीं दूसरी तरफ Oppo F33 में भी 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकेंडरी सेंसर मिलता है, लेकिन फ्रंट कैमरा 16MP का है. यानी सेल्फी के मामले में Vivo T5 Pro, Oppo F33 से थोड़ा ज्यादा दमदार नजर आता है.

Oppo F33 vs Vivo T5 Pro: कीमत

Oppo F33 की भारत में शुरुआती कीमत करीब ₹31,999 रखी गई है, जबकि Vivo T5 Pro इससे थोड़ा सस्ता आता है. इसकी कीमत ₹29,999 से शुरू होती है.

यह भी पढ़ें: Infinix Note 60 Pro vs Redmi Note 15 Pro: किसे खरीदना होगा फायदे का सौदा?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >