OPPO ने अपने नये Enco Air 5 Pro को भारत में लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने आज अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स Oppo Find X9s और Oppo Find X9 Ultra के साथ इस प्रीमियम TWS ईयरबड्स को पेश किया. OPPO Enco Air 5 Pro को सबसे पहले इसी साल फरवरी में चीन में लॉन्च किया गया था. अब इसे भारतीय बाजार में बेहतर ऑडियो क्वालिटी, दमदार ANC और अपग्रेडेड कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ उतारा गया है.
OPPO Enco Air 5 Pro की भारत में कीमत
OPPO Enco Air 5 Pro की कीमत भारत में 4,999 रुपये रखी गई है. यह TWS Moonstone White और Midnight Black कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा. ग्राहक इसे 28 मई से OPPO e-Store, Amazon, Flipkart और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीद सकेंगे.
OPPO Enco Air 5 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
OPPO Enco Air 5 Pro में 12mm डायनेमिक ड्राइवर दिया गया है, जो AAC, SBC और LHDC 5.0 हाई-रेजोल्यूशन ऑडियो कोडेक्स को सपोर्ट करता है. बेहतर ऑडियो एक्सपीरियंस के लिए इसमें 55dB तक का Active Noise Cancellation (ANC) फीचर मिलता है, जो इस प्राइस सेगमेंट में काफी दमदार माना जा रहा है.
ईयरबड्स में ANC On, Adaptive Mode, Transparency Mode और ANC Off जैसे कई मोड्स दिए गए हैं, जिन्हें यूजर अपने आसपास के माहौल के हिसाब से इस्तेमाल कर सकते हैं. कॉलिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए इसमें ट्रिपल माइक्रोफोन सेटअप दिया गया है, जो भीड़भाड़ या आउटडोर एरिया में भी साफ आवाज देने में मदद करता है.
गेमिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग के दौरान लो-लैग एक्सपीरियंस के लिए इसमें 47ms लो-लेटेंसी मोड दिया गया है. साथ ही यूजर्स को टच कंट्रोल और स्लाइड जेस्चर सपोर्ट भी मिलेगा, जिससे वॉल्यूम एडजस्ट करना आसान हो जाता है.
बैटरी और कनेक्टिविटी
बैटरी बैकअप की बात करें, तो OPPO Enco Air 5 Pro ANC ऑफ रहने पर कुल 54 घंटे तक का बैकअप दे सकता है, जबकि ANC ऑन रहने पर यह 29 घंटे तक चल सकता है. हर ईयरबड में 62mAh की बैटरी दी गई है, जबकि चार्जिंग केस में 530mAh की बैटरी मिलती है. सिंगल चार्ज पर ईयरबड्स ANC ऑन होने पर लगभग 7 घंटे और ANC ऑफ होने पर करीब 13 घंटे तक का प्लेबैक टाइम देने का दावा करते हैं.
क्यों है खास?
OPPO Enco Air 5 Pro उन यूजर्स के लिए शानदार ऑप्शन बनकर सामने आया है, जो कम कीमत में प्रीमियम फीचर्स वाले TWS ईयरबड्स खरीदना चाहते हैं. इसमें पिछले मॉडल Enco Air 4 Pro के मुकाबले में ज्यादा मजबूत ANC, बेहतर ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और अपग्रेडेड ऑडियो कोडेक सपोर्ट दिया गया है.
ऐसे में अगर आप दमदार साउंड, लंबी बैटरी लाइफ और बेहतर ANC वाले नए वायरलेस ईयरबड्स की तलाश में हैं, तो OPPO Enco Air 5 Pro आपके लिए एक बढ़िया ऑप्शन साबित हो सकता है.
यह भी पढ़ें: Oppo Find X9 Ultra लॉन्च: 200MP कैमरा, 10x Zoom और AI फीचर्स के साथ मिलेगा अल्ट्रा एक्सपीरियंस
