अब AI को समझाने की जरूरत नहीं, GPT-5.5 करेगा आपका काम आसान

OpenAI ने नया AI GPT-5.5 मॉडल लॉन्च कर दिया है, जो पहले से ज्यादा स्मार्ट और फास्ट है. यह यूजर के इरादे को समझकर खुद ही मुश्किल टास्क पूरा कर सकता है. यह ChatGPT और API के जरिए यूजर्स व डेवलपर्स के लिए उपलब्ध होगा.

काफी समय से चर्चा में रहने के बाद OpenAI ने अपना नया AI मॉडल GPT-5.5 लॉन्च कर दिया है. कंपनी का कहना है कि ये अब तक का सबसे स्मार्ट और आसानी से समझने वाला मॉडल है, जो कंप्यूटर पर काम करने का तरीका बदल सकता है.

सबसे खास बात यह है कि अब यूजर्स को हर छोटी चीज अलग-अलग बताने की जरूरत नहीं पड़ेगी. आप बस अपना काम एक बार में बता सकते हैं, चाहे वह थोड़ा मुश्किल या अधूरा ही क्यों न हो. यह मॉडल खुद समझकर उसे पूरा करने की कोशिश करता है, जिससे काम पहले से ज्यादा आसान और तेज हो जाता है.

GPT-5.5 में क्या है खास?

GPT-5.5 में सबसे बड़ा सुधार इसकी यूजर इंटेंट समझने की कैपेबिलिटी में हुई है. यह जल्दी समझ लेता है कि यूजर क्या चाहता है और उसी के अनुसार काम शुरू कर देता है.

GPT-5.5 में सबसे बड़ा सुधार इसकी समझने की क्षमता में हुआ है. यह जल्दी समझ लेता है कि यूजर क्या करना चाहता है और बिना ज्यादा निर्देश दिए खुद ही काम शुरू कर देता है. चाहे कोड लिखना हो या उसमें गलती ढूंढना, डेटा का विश्लेषण (Data Analysis) करना हो या कोई डॉक्यूमेंट और स्प्रेडशीट बनानी हो, यह हर काम को आसान बना देता है.

यह मॉडल मुसशकिल और अधूरे टास्क को भी खुद समझकर पूरा कर सकता है, जिससे यूजर्स का काफी समय बचता है. कंपनी के मुताबिक, इसमें एजेंटिक कोडिंग, कंप्यूटर का बेहतर इस्तेमाल, नॉलेज से जुड़े काम और शुरुआती वैज्ञानिक रिसर्च (Scientific Research) में भी सुधार किया गया है.

सबसे खास बात यह है कि अब यह मॉडल यूजर के साथ मिलकर कंप्यूटर चला सकता है, जैसे स्क्रीन पर चीजें देखना, क्लिक करना, टाइप करना और अलग-अलग ऐप्स या टूल्स के बीच आसानी से काम करना. इससे काम करने का तरीका पहले से कहीं ज्यादा आसान और फास्ट हो जाता है.

ज्यादा स्मार्ट, कम लागत

GPT-5.5 पहले के मुकाबले ज्यादा समझदार और तेजी से काम करने वाला मॉडल है, लेकिन इसकी खास बात यह है कि इसकी स्पीड लगभग वही रखी गई है, जिससे यूजर को काम करते समय देरी महसूस नहीं होगी.

इसके अलावा, यह कम टोकन का इस्तेमाल करके ज्यादा काम पूरा कर सकता है. यानी कि यह कम रिसोर्सेज में ज्यादा आउटपुट देता है. यही वजह है कि इसकी कंप्यूटेशनल लागत भी कम होती है, जिससे कंपनियों और डेवलपर्स के लिए इसे इस्तेमाल करना ज्यादा किफायती होगा.

उपलब्धता

GPT-5.5 को धीरे-धीरे ChatGPT और Codex प्लेटफॉर्म पर रोलआउट किया जा रहा है, जिससे अलग-अलग तरह के यूजर्स इसे अपने काम के अनुसार इस्तेमाल कर सकें.

यह मॉडल Plus, Pro, Business और Enterprise प्लान्स के यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है, यानी प्रीमियम यूजर्स को इसके एडवांस्ड फीचर्स का फायदा मिलेगा.

GPT-5.5 का Pro वर्जन खास तौर पर Pro, Business और Enterprise यूजर्स के लिए रखा गया है, जो ज्यादा पावरफुल और प्रोफेशनल यूज के लिए बनाया गया है.

ChatGPT में यूजर्स को GPT-5.5 Thinking जैसे फीचर्स भी मिलेंगे, जो मुश्किल टास्क को बेहतर तरीके से समझने और पूरा करने में मदद करते हैं.

डेवलपर्स के लिए भी जल्द ही GPT-5.5 और उसका Pro वर्जन API के जरिए उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे वे अपने ऐप्स और सर्विसेज में इस एडवांस AI मॉडल को आसानी से इंटीग्रेट कर सकें.

यह भी पढ़ें: ChatGPT Images 2.0 लॉन्च, अब एक प्रॉम्प्ट में मिलेंगी रियल जैसी तस्वीरें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >