Google और Microsoft को टेंशन देने OpenAI ने लॉन्च किया ChatGPT Search

ओपनएआई OpenAI का चैटजीपीटी सर्च ChatGPT Search फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जो अपने सवाल का तुरंत और सटीक जवाब चाहते हैं या जो किसी खास टॉपिक पर अधिक गहराई से जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं.

ओपनएआई (OpenAI) ने गूगल (Google) को टक्कर देने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) टूल चैटजीपीटी (ChatGPT) में नया सर्च फीचर जोड़ दिया है. चैटजीपीटी सर्च (ChatGPT Search) नाम का यह नया फीचर GPT-4 पर बेस्ड है, जिसे कंपनी ने सर्चजीपीटी (SearchGPT) जैसे प्रोटोटाइप्स के बाद पेश किया है.

OpenAI ने ChatGPT Search लॉन्च किया है. यह एक नया फीचर है, जो यूजर्स को सवाल पूछने और त्वरित जानकारी प्राप्त करने की सुविधा प्रदान करता है. इसकी कुछ मुख्य विशेषताओं के बारे में बात करें, तो यह इंटरैक्टिव सर्च, एक्यूरेसी, वेरायटी और डायवर्सिटी, लर्निंग एबिलिटी के आधार पर काम करने में सक्षम है.

इंटरैक्टिव सर्च : चैटजीपीटी सर्च से आप सीधे सवाल पूछ सकते हैं, और AI आपको जवाब देने में मदद करता है. यह पारंपरिक सर्च इंजनों की तुलना में अधिक इंटरैक्टिव एक्सपीरिएंस देता है.

एक्यूरेसी : यह अधिक एक्यूरेट और उपयोगी जानकारी प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है, जिससे आप अपनी जरूरत के अनुसार जल्दी से जानकारी पा सकते हैं.

वेरायटी और डायवर्सिटी : यह अलग-अलग चीजों, विषयों और टॉपिक्स पर जानकारी प्रदान करता है, चाहे वह सामान्य ज्ञान हो, तकनीकी जानकारी या किसी और प्रकार की जानकारी.

लर्निंग एबिलिटी : चैटजीपीटी सर्च का यह फीचर इसे औरों से अलग बनाता है. यह समय के साथ बेहतर होता है, क्योंकि AI यूजर के सवालों, उनकी जरूरतों और प्राथमिकताओं से सीखने में सक्षम है.

ओपनएआई OpenAI का चैटजीपीटी सर्च ChatGPT Search फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जो अपने सवाल का तुरंत और सटीक जवाब चाहते हैं या जो किसी खास टॉपिक पर अधिक गहराई से जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं.

OpenAI लाया ChatGPT Edu, अब विश्वविद्यालयों में AI का यूज होगा बेहद आसान

OpenAI ChatGPT: चैटजीपीटी लेकर आया कमाल का फीचर, जानिए क्या है खास

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >