OpenAI ने लॉन्च किया SearchGPT, गिर गये Google के भाव

OpenAI Launch SearchGPT And Challenge Google: चैटजीपीटी बनानेवाली कंपनी ओपन एआई ने गूगल को टक्कर देने के लिए सर्चजीपीटी लॉन्च किया है. जानिए इसमें क्या है खास-

OpenAI Launch SearchGPT: चैटजीपीटी (ChatGPT) बनाकर आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (Artificial Intelligence) की दुनिया में भूचाल लाने वाली टेक कंपनी ओपनएआई (OpenAI) ने अब अपना नया आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस टूल (AI Tool) सर्चजीपीटी (SearchGPT) लॉन्च किया है.

OpenAI का एआई बेस्ड सर्च इंजन

SearchGPT लॉन्च कर OpenAI ने एक ऐसे क्षेत्र में प्रवेश कर लिया है, जिसमें लंबे Google ने समय से अपना एकाधिकार जमा रखा था. OpenAI का नया आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस टूल SearchGPT एक सर्च इंजन है, जिससे इंटरनेट के जरिये रियलटाइम में जानकारी हासिल की जा सकती है.

मेटा एआई का हिंदी में कैसे करें इस्तेमाल?

Apple और OpenAI की पार्टनरशिप से जल-भुन गए Elon Musk ? दे डाली iPhone बैन करने की धमकी

Moshi AI: मिलिए इस नया ‘मोशी’ एआई से, बिना इंटरनेट भी चुटकियों में देता है जवाब

बड़े सर्च टूल्स को देगा टक्कर

ओपनएआई का नया टूल कंपनी के सबसे बड़े इन्वेस्टर माइक्रोसॉफ्ट के सर्च इंजन बिंज सर्च (Bing Search) को भी चुनौती देगा. इसके साथ ही, अमेजन के फाउंडर जेफ बेजॉस (Jeff Bezos) और सेमीकंडक्टर बनानेवाली कंपनी एनवीडिया (Nvidia) द्वारा समर्थित सर्च इंजन एआई परप्लेक्सिटी (Perplexity AI) को भी यह टक्कर दे सकता है.

OpenAI के बारे में SearchGPT ने क्या बताया?

सर्चजीपीटी के बारे में ओपनएआई ने कहा है कि नये टूल के लिए यूजर्स साइन-अप कर सकते हैं. ओपनएआई ने अपने ब्लॉग पोस्ट में बताया है कि यूजर के सवाल के जवाब में सर्चजीपीटी एक सोर्स लिंक के साथ संक्षिप्त सर्च रिजल्ट देगा. इसके साथ, यूजर्स उससे जुड़ा अगला सवाल भी पूछ सकेंगे और उन्हें संबंधित जवाब भी मिलेंगे. सर्चजीपीटी टूल फिलहाल प्रोटोटाइप स्टेज में है और इसे सीमित यूजर्स औरव पब्लिशर्स टेस्ट कर रहे हैं. कंपनी आनेवाले दिनों में सर्च टूल के बेहतर फीचर्स को चैटजीपीटी में इंटीग्रेट करने का उद्देश्य रखती है.

Google की पैरेंट कंपनी Alphabet के शेयर्स 3 प्रतिशत गिरे

ओपनएआई के एआई बेस्ड सर्च इंजन सर्चजीपीटी के ऐलान के कुछ ही घंटों में गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट के शेयरों के भाव 3 प्रतिशत गिर गए. इंटरनेट मार्केट स्टैटिस्टिक्स के जानकारों की मानें, तो सर्च इंजन मार्केट में जून तक 91 प्रतिशत शेयर के साथ गूगल मजबूती के साथ पहले पोजिशन पर कायम था.

Technology Trending Videos

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >