OnePlus Nord CE 6 Lite: क्या होगी प्राइस रेंज और कैसे होंगे फीचर्स? कंपनी ने शेयर की डिटेल्स

OnePlus जल्द ही भारत में Nord CE 6 Lite लॉन्च करने वाला है. यह फोन मिड-रेंज सेगमेंट आएगा. इसमें दमदार प्रोसेसर, 144Hz डिस्प्ले, 50MP कैमरा और बड़ी 7,000mAh बैटरी मिलने वाली है. आइए जानते हैं इसके बारे में.

अगर आप नया स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं, तो थोड़ा सा इंतजार कर लीजिए. OnePlus अगले हफ्ते भारत में अपनी नई OnePlus Nord CE 6 Series लॉन्च करने जा रहा है. इस सीरीज में दो मॉडल देखने को मिलेंगे, जिनमें OnePlus Nord CE 6 Lite भी शामिल है. अब तक कंपनी ने स्टैंडर्ड मॉडल को लेकर कई डिटेल्स शेयर की थीं, लेकिन Lite वेरिएंट के बारे में ज्यादा कुछ सामने नहीं आया था.

हालांकि, लॉन्च से ठीक पहले OnePlus ने अपने ऑफिशियल माइक्रोसाइट को अपडेट कर दिया है. इससे Nord CE 6 Lite के कई अहम फीचर्स सामने आ गए हैं. कंपनी ने इसकी कीमत की रेंज, स्पेसिफिकेशन्स और खास फीचर्स बता दिए हैं . आइए जानते हैं इन्हें.

OnePlus Nord CE 6 Lite के फीचर्स

डिस्प्ले

OnePlus Nord CE 6 Lite में फ्लैट स्क्रीन मिलेगी, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगी. साथ ही, इसमें पंच-होल डिजाइन दिया जाएगा, जिसमें सेल्फी कैमरा फिट होगा.

परफॉरमेंस

इस फोन में MediaTek Dimensity 7400 Apex प्रोसेसर मिलने वाला है. OnePlus का दावा है कि 20,000 से 25,000 रुपये की कीमत वाले सेगमेंट में यह सबसे तेज स्मार्टफोन होगा. इतना ही नहीं, AnTuTu बेंचमार्क पर इसने 10.3 लाख से ज्यादा का शानदार स्कोर हासिल किया है. सॉफ्टवेयर की बात करें, तो यह स्मार्टफोन लेटेस्ट OxygenOS 16 पर चलेगा, जो Android 16 पर बेस्ड होगा.

कैमरा

फोन में पीछे की तरफ ड्यूल कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसे स्टाइलिश पिल-शेप्ड कैमरा मॉड्यूल में दिया जाएगा. इसका मेन कैमरा 50MP का होगा. इतना ही नहीं, यह स्मार्टफोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग और 4K Motion Photos को भी सपोर्ट करेगा. OnePlus Nord CE 6 Lite भारत में 7 मई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा.

बैटरी

कंपनी का दावा है कि इस फोन पर Subway Surfers जैसे गेम्स में आपको 144fps तक का बेहद स्मूद एक्सपीरियंस मिलेगा. वहीं, BGMI और Call of Duty Mobile जैसे बैटल रॉयल गेम्स में यह 90fps तक सपोर्ट करेगा. बैटरी की बात करें, तो इसमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी. खास बात यह है कि 1,200 फुल चार्ज साइकल्स के बाद भी इसकी बैटरी हेल्थ मजबूत बनी रहने का दावा किया गया है.

यह भी पढ़ें: ₹40000 से कम में मिल रहे फ्लैगशिप जैसे स्मार्टफोन्स, ये 4 ऑप्शन हैं सबसे दमदार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >