OnePlus जल्द ही अपनी Nord सीरीज में नए मॉडल्स जोड़ने वाली है. कंपनी 7 मई को OnePlus Nord CE 6 लॉन्च करने वाली है, और इसके साथ Nord CE 6 Lite भी पेश किया जाएगा. लॉन्च से पहले ही OnePlus ने फोन की डिजाइन और कुछ खास फीचर्स टीज कर दिए हैं. आज कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में दमदार कैमरा सेटअप मिलेगा और यह लेटेस्ट OS के साथ आएगा. यह स्मार्टफोन Fresh Blue, Lunar Pearl और Pitch Black जैसे तीन शानदार रंगों में उपलब्ध होगा. इसे Amazon पर सेल के लिए रखा जाएगा.
OnePlus Nord CE 6 के फीचर्स
OnePlus Nord CE 6 में आपको बड़ा और शानदार 6.78-इंच का डिस्प्ले देखने को मिल सकता है. इसमें 1.5K रेजोल्यूशन के साथ काफी शार्प और क्लियर विजुअल्स मिलेंगे, और 144Hz का हाई रिफ्रेश रेट इसे बेहद स्मूद एक्सपीरियंस बना देगा.
इस फोन में पीछे की तरफ 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा, जो डुअल-एक्सिस OIS सपोर्ट के साथ आएगा. वहीं सेल्फी के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा, जो इसके पुराने मॉडल Nord CE 5 के 16MP कैमरे से काफी बड़ा अपग्रेड है. वीडियो रिकॉर्डिंग की बात करें तो इसमें 4K Ultra HD सपोर्ट भी मिलेगा.
सॉफ्टवेयर की तरफ देखें तो यह फोन Android बेस्ड OxygenOS 16 पर चलेगा. साथ ही इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं, जो 300% तक Ultra Volume सपोर्ट करते हैं. फोन के अंदर Qualcomm का Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट दिया गया है.
गेमिंग के लिए इसमें Touch Reflex टेक्नोलॉजी भी मिलती है, जिससे कंट्रोल और भी तेज और रेस्पॉन्सिव हो जाता है. कंपनी का दावा है कि ये डिवाइस 144 FPS तक गेमिंग सपोर्ट कर सकता है. हीटिंग को कंट्रोल में रखने के लिए बड़ा वाष्प चैंबर भी है, जिसका कुल कूलिंग एरिया 33,000 mm से ज्यादा है.
इस स्मार्टफोन में आपको दमदार 8,000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी, जो 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग और 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कंपनी का दावा है कि यह फोन एक बार चार्ज करने पर आराम से 2.5 दिन से ज्यादा चल सकता है.
OnePlus Nord CE6 Lite के फीचर्स
वहीं दूसरी तरफ OnePlus Nord CE6 Lite में पीछे की ओर एक वर्टिकल, पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल दिया गया है. इसमें तीन कैमरा कटआउट मिलते हैं. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि इसमें MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट मिलेगा और साथ में एक बड़ी 7,000mAh की बैटरी भी दी जाएगी.
इसके अलावा फोन में 144Hz का स्मूद डिस्प्ले मिलेगा. कंपनी का दावा है कि यह फोन आराम से 2 दिन तक बैटरी चला सकता है और बैटरी हेल्थ भी करीब 6 साल तक अच्छी बनी रहती है. यह डिवाइस ब्लैक और लाइट ग्रीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा.
यह भी पढ़ें: Vivo X300 Ultra और X300 FE लॉन्च डेट कन्फर्म, मिलेंगे प्रो-लेवल फोटोग्राफी फीचर्स
