OnePlus ला रहा दो नये स्मार्टफोन, लॉन्च से पहले फीचर्स हुए टीज

OnePlus ने Nord CE 6 और Nord CE 6 Lite की भारत में लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है. दोनों मॉडल्स मिड-रेंज लाइनअप का हिस्सा होंगे. लॉन्च से पहले कंपनी ने दोनों मॉडल्स के कुछ फीचर्स रिवील कर दिए हैं.

OnePlus Nord 6 के बाद कंपनी इस लाइनअप में और दो नए स्मार्टफोन OnePlus Nord CE 6 और OnePlus Nord CE 6 Lite लॉन्च करने जा रही है. कंपनी ने दोनों मॉडल्स के इंडिया लॉन्च डेट का भी ऐलान कर दिया है. ये दोनों डिवाइस कंपनी की मिड-रेंज लाइनअप में शामिल होंगे और OnePlus Nord 6 से नीचे के सेगमेंट में रखे जाएंगे. लॉन्च से पहले कंपनी ने Nord CE 6 के कुछ खास फीचर्स भी टीज किए हैं. दोनों स्मार्टफोन्स 1.5K रेजोल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले के साथ आएंगे, जो स्मूद विजुअल एक्सपीरियंस देंगे. इसके अलावा, फोन में Snapdragon 7 सीरीज का प्रोसेसर दिया जाएगा, जिससे बेहतर परफॉर्मेंस और गेमिंग एक्सपीरियंस मिलने की उम्मीद है.

कब लॉन्च होंगे Nord CE 6 और Nord CE 6 Lite?

OnePlus Nord CE 6 और Nord CE 6 Lite की भारत में लॉन्चिंग 7 मई को दोपहर 12 बजे होगी. कंपनी ने इसकी जानकारी अपने ऑफिशियल X हैंडल के जरिए दी है. दोनों स्मार्टफोन Amazon और OnePlus के ऑफिशियल स्टोर पर उपलब्ध होंगे. Amazon पर इन फोन्स के लिए माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुकी है.

OnePlus Nord CE 6 के फीचर्स

डिजाइन: OnePlus Nord CE 6 का डिजाइन काफी स्लिम और मिनिमल रखा गया है. इसमें छोटा और स्लीक कैमरा मॉड्यूल मिलता है, जिसमें डुअल रियर कैमरा और LED फ्लैश दिया गया है. फोन ब्लैक, व्हाइट और लाइट ब्लू कलर ऑप्शन में आएगा.

डिस्प्ले: इसमें 1.5K रेजोल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट, 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस और 3840Hz PWM डिमिंग दिया गया है. इसके अलावा, फोन में IP66/68 और IP69/69K रेटिंग भी मिलेगी, जो इसे पानी और धूल से बेहतर सुरक्षा देती है.

प्रोसेसर: यह स्मार्टफोन Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर से लैस होगा, जो गेमिंग और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए अच्छा परफॉर्मेंस देने में कैपेबल है. इसमें 144FPS गेमिंग सपोर्ट और 3200Hz टच सैंपलिंग रेट दिया गया है, जिससे गेमिंग एक्सपीरियंस बेहतर होगा.

बैटरी: फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh की बैटरी है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए बनाई गई है. कंपनी का दावा है कि यह 10 घंटे तक BGMI और 30 घंटे तक YouTube चला सकता है. साथ ही इसमें 27W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा, जिससे यह पावर बैंक की तरह भी काम कर सकता है.

OnePlus Nord CE 6 Lite में क्या मिलेगा खास?

डिजाइन: OnePlus Nord CE 6 Lite का डिजाइन थोड़ा अलग होगा, जिसमें वर्टिकल कैमरा मॉड्यूल देखने को मिलेगा. यह ब्लैक और लाइट ग्रीन कलर में आएगा.

डिस्प्ले: इसमें भी 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलेगा, जिससे स्मूद एक्सपीरियंस और बेहतर गेमिंग परफॉर्मेंस मिल सकेगी.

प्रोसेसर: इसमें MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर दिया जाएगा, जो डेली यूज और हल्की गेमिंग के लिए काफी माना जा रहा है.

बैटरी: फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी, जो दो दिन तक का बैकअप देने का दावा करती है.

यह भी पढ़ें: TECNO POP X 5G भारत में लॉन्च, बजट में मिलेंगे AI फीचर्स और बड़ी बैटरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >