7000mAh बैटरी वाला OnePlus का नया फोन हुआ लॉन्च, ₹16,999 में मिल रहा 120Hz डिस्प्ले और 4GB RAM

OnePlus ने भारतीय बाजार में N6 Lite 4G को ₹16,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है. फोन में 6.75 इंच का 120Hz डिस्प्ले, Unisoc T7250 प्रोसेसर, 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मिलती है. इसकी सबसे बड़ी खासियत 7,000mAh बैटरी है.

OnePlus ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन OnePlus N6 Lite 4G लॉन्च कर दिया है. फोन में 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. कंपनी ने इसमें Unisoc चिपसेट लगाया है, जिसे 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है. बैटरी की बात करें तो OnePlus N6 Lite 4G में 7,000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है. आइए डिटेल में जानते हैं कि इस फोन में हमें और क्या खास मिलता है.

OnePlus N6 Lite 4G की कीमत

OnePlus N6 Lite 4G की कीमत 16,999 रुपये रखी गई है. इस कीमत में आपको 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा. फोन को कंपनी ने दो कलर ऑप्शन, Midnight Hype और Neo Green में पेश किया है.

ये भी पढ़ें: 7000mAh बैटरी और सुपरफास्ट 5G! अगले 50 दिनों में भारत में एंट्री मारेंगे ये नए स्मार्टफोन्स

OnePlus N6 Lite 4G के फीचर्स

  • OnePlus N6 Lite 4G में 6.75 इंच का बड़ा HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है. स्क्रीन 120Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है, जिससे स्क्रॉलिंग और दूसरे काम ज्यादा स्मूद नजर आते हैं. डिस्प्ले की पीक HBM ब्राइटनेस 900 निट्स तक है.
  • परफॉर्मेंस के लिए फोन में ऑक्टा-कोर Unisoc T7250 प्रोसेसर दिया गया है. इसके साथ 4GB RAM और 64GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है. जरूरत पड़ने पर वर्चुअल RAM के जरिए RAM को 8GB तक बढ़ाया जा सकता है. 
  • लंबे समय तक फोन यूज करने पर ज्यादा गर्म न हो, इसके लिए इसमें 13,700 sq mm का हीट डिसिपेशन एरिया भी दिया गया है.
  • फोन में फोटोग्राफी के लिए पीछे की तरफ 13MP का कैमरा दिया गया है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है.
  • फोन को IP64 रेटिंग मिली है. यानी यह धूल और पानी के छींटों से काफी हद तक सेफ रह सकता है. OnePlus के मुताबिक, इसमें MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड स्टैंडर्ड भी दिया गया है.
  • OnePlus N6 Lite 4G में कनेक्टिविटी के लिए 4G, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.2 और GPS समेत GLONASS, Galileo, QZSS और Beidou का सपोर्ट मिलता है. 
  • फोन में USB Type-C पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया गया है. सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है.
  • म्यूजिक और वीडियो के लिए सिंगल मल्टी-मैग्नेट स्पीकर दिया गया है, जो OReality Audio को सपोर्ट करता है.
  • बैटरी की बात करें तो OnePlus N6 Lite 4G में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. यह 15W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है. साथ ही, फोन से दूसरे डिवाइस को चार्ज करने के लिए 5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का फीचर भी मिलता है.

ये भी पढ़ें: Harry Potter फैंस के लिए Realme 16 Pro का खास एडिशन लॉन्च, 200MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी के साथ इतनी है कीमत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >