OnePlus Diwali Sale 2025: स्मार्टफोन, ऑडियो और टैबलेट पर धमाकेदार छूट, 12 हजार रुपये तक की बचत का मौका

वनप्लस ने दिवाली सेल 2025 (OnePlus Diwali Sale 2025) का ऐलान किया है. OnePlus 13 सीरीज, Nord और ऑडियो प्रोडक्ट्स पर ₹12,000 तक की छूट मिल रही है. जानें सभी ऑफर्स की डिटेल्स

दिवाली के मौके पर OnePlus ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है. कंपनी ने 22 सितंबर से शुरू हो रही OnePlus Diwali Sale का ऐलान किया है, जिसमें स्मार्टफोन, टैबलेट और ऑडियो प्रोडक्ट्स पर भारी छूट दी जा रही है. इस सेल में OnePlus 13 सीरीज पर 12,000 रुपये से ज्यादा की बचत की जा सकती है. ऑफर का लाभ ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म्स पर मिलेगा.

OnePlus Diwali Sale 2025: स्मार्टफोन पर बंपर डिस्काउंट

OnePlus 13R, 13s और 13 जैसे प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर शानदार डील्स मिल रही हैं:

  • OnePlus 13R
    • लॉन्च प्राइस: ₹42,999
    • सेल प्राइस: ₹35,749
    • डिस्काउंट: ₹5,000 प्राइस ड्रॉप + ₹2,250 बैंक ऑफर
  • OnePlus 13s
    • लॉन्च प्राइस: ₹54,999
    • सेल प्राइस: ₹47,749
    • डिस्काउंट: ₹4,000 प्राइस ड्रॉप + ₹3,250 बैंक ऑफर
  • OnePlus 13
    • लॉन्च प्राइस: ₹65,999
    • सेल प्राइस: ₹57,749
    • डिस्काउंट: ₹8,000 प्राइस ड्रॉप + ₹4,250 बैंक ऑफर
  • OnePlus Nord 5
    • लॉन्च प्राइस: ₹31,999
    • सेल प्राइस: ₹28,499
    • डिस्काउंट: ₹1,500 प्राइस ड्रॉप + ₹2,000 बैंक ऑफर
  • OnePlus Nord CE5
    • लॉन्च प्राइस: ₹24,999
    • सेल प्राइस: ₹21,499

OnePlus Diwali Sale 2025: ऑडियो और टैबलेट पर भी छूट

OnePlus ने अपने ऑडियो और टैबलेट प्रोडक्ट्स पर भी आकर्षक ऑफर दिए हैं:

  • OnePlus Buds 4 – ₹4,799
  • OnePlus Buds Pro 3 – ₹7,999 (₹11,999 से कटौती)
  • OnePlus Pad Lite (बेस मॉडल) – ₹14,999
  • OnePlus Pad Go – ₹13,749

OnePlus Diwali Sale 2025: कहां मिलेगा ऑफर

यह सेल Flipkart, Blinkit और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होगी. अगर आप नया फोन या टैबलेट खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह मौका बिल्कुल न गंवाएं.

OnePlus, Oppo, Poco पर बंपर डिस्काउंट, 10 मिनट में घर पहुंचेगा नया स्मार्टफोन, शुरू हो रही खास सेल

iPhone 17 Pro को टक्कर देते हैं ये 5 पावरफुल Android फोन, कैमरा-परफॉर्मेंस सब टकाटक

Amazon Great Indian Festival Sale में OnePlus 13 Series पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट, डील्स हुई रिवील

Samsung Galaxy S24 FE बनाम OnePlus 12R – कौन है 40 हजार की रेंज में असली बजट फ्लैगशिप?

OnePlus 11 5G को मिला OxygenOS 15 अपडेट, स्मार्टफोन यूजर्स के लिए खुशखबरी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >