OnePlus 13 और OnePlus 13R भारत में लॉन्च, जानिए खूबियां क्या हैं और कीमत कितनी

OnePlus 13R की सेल 13 जनवरी से शुरू होगी, जबकि OnePlus 13 की सेल 10 जनवरी से होगी. अब आइए जानते हैं इन स्मार्टफोन्स की कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशंस-

OnePlus ने भारतीय बाजार में अपने दो नये स्मार्टफोन, OnePlus 13 और OnePlus 13R लॉन्च किये हैं. दोनों स्मार्टफोन्स भारत समेत ग्लोबल मार्केट में भी उपलब्ध हैं, हालांकि इन्हें पहले ही चीन में पेश किया जा चुका था. ये स्मार्टफोन्स OnePlus की आधिकारिक वेबसाइट और अमेजन पर उपलब्ध होंगे. OnePlus 13 में Snapdragon 8 Elite प्रॉसेसर और OnePlus 13R में Snapdragon 8 Gen 3 प्रॉसेसर है. अब आइए जानते हैं इन स्मार्टफोन्स की कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशंस-

OnePlus 13 और OnePlus 13R के स्पेसिफिकेशंस क्या हैं?

OnePlus 13 में 6.82-inch का LTPO AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रॉसेसर, 50MP का मेन लेंस, 50MP टेलीस्कोप और 50MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, और 32MP का फ्रंट सेल्फी कैमरा है. फोन में 6000mAh बैटरी और 100W चार्जिंग सपोर्ट है, साथ ही इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है.

OnePlus 13R में 6.78-inch का AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन और Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रॉसेसर है. इसके कैमरा सेटअप में 50MP का मेन लेंस, 50MP टेलीफोटो लेंस और 8MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस है, और 16MP का फ्रंट सेल्फी कैमरा है. इसमें 6000mAh बैटरी और 80W वायर्ड चार्जिंग है, और यह Android 15 पर आधारित Oxygen OS पर काम करता है.

OnePlus 13 और OnePlus 13R कीमत और उपलब्धता के बारे में भी जान लीजिए

OnePlus 13 की कीमत भारत में 69,999 रुपये से शुरू होती है (12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट). इस पर ICICI बैंक कार्ड से 5000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है. 16GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 76,999 रुपये और 24GB RAM + 1TB स्टोरेज की कीमत 89,999 रुपये है.

OnePlus 13R की शुरुआत कीमत 42,999 रुपये है (12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट). 16GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये है, और इस पर 3000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिल रहा है. OnePlus 13R की सेल 13 जनवरी से और OnePlus 13 की सेल 10 जनवरी से शुरू होगी.

iPhone 17 Air के नाम से जाना जाएगा सबसे पतला iPhone! ये फीचर्स होंगे खास

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >