OnePlus 12 5G खरीदें सस्ते में, बजट में आया शानदार खूबियों वाला स्मार्टफोन

OnePlus 12 5G Price & Offer : अमेजन इंडिया पर इस स्मार्टफोन पर तगड़े डिस्काउंट के साथ बैंक ऑफर और एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है.

OnePlus 12 5G स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो खबर आपके लिए है. अमेजन इंडिया पर इस स्मार्टफोन पर तगड़े डिस्काउंट के साथ बैंक ऑफर और एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है. इन ऑफर्स का फायदा उठाकर आप यह फोन सस्ते में खरीद सकते हैं.

OnePlus 12 5G डिस्काउंट ऑफर

OnePlus 12 5G के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 64,999 रुपये है. ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर यह स्मार्टफोन शानदार डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है. Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड के जरिये वनप्लस के इस स्मार्टफोन की खरीदारी करने पर 3,249 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा.

इसके बाद हैंडसेट की कीमत 61,750 रुपए हो जाती है. इसके साथ ही, अगर आप पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करते हैं तो डिस्काउंट और भी मिल जाएगा. ध्यान रखनेवाली बात यह है कि एक्सचेंज ऑफर आपके पुराने फोन के मॉडल और उसकी कंडीशन पर निर्भर करनेवाला है.

OnePlus 12 5G के स्पेसिफिकेशंस कैसे हैं?

OnePlus 12 स्मार्टफोन में 6.82 इंच की QHD+ 2K OLED डिस्प्ले मिलता है. यह 120 Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 nits की ब्राइटनेस काे सपोर्ट करता है. यह Dolby Vision, HDR 10 जैसी खूबियों से लैस है. हैंडसेट में Snapdragon 8 Gen 3 प्रॉसेसर मिलता है और इसे 12GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है.

वनप्लस का यह फोन के बैक पैनल पर 64MP प्राइमरी, 50MP सेकेंडरी लेंस और 48MP का अल्ट्रावाइड सेंसर दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का सेंसर मिलता है. यह हैंडसेट एंड्रॉयड 14 ओएस पर रन करता है. इस फोन में ड्यूल Cyro वेलोसिटी कूलिंग सिस्टम मिलता है. इस हैंडसेट में 100W SUPERVOOC चार्जिंग वाली 5400 mAh की बैटरी दी गई है.

24GB RAM और 1TB स्टोरेज के साथ आया वनप्लस का सबसे पावरफुल फोन OnePlus 13

20 हजार से सस्ता यह Samsung स्मार्टफोन करेगा OnePlus की छुट्टी, भर-भर कर मिले फीचर्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >