पुराने AC को बदलें या ठीक करवाएं? फैसला लेने से पहले ये बातें जरूर जानें

पुराना AC ठीक करवाना है या नया लेना? ये सवाल अक्सर हर किसी के मन में आता है. इसका जवाब सिर्फ आज के खर्च पर नहीं, बल्कि लंबे समय की समझदारी पर डिपेंड करता है. AC की लाइफ, बार-बार खराब होना और बढ़ता बिजली बिल ऐसे बड़े संकेत हैं जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

गर्मी के मौसम में जब AC खराब हो जाए, तो सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि उसे ठीक करवाएं या नया खरीद लें. अक्सर लोग जल्दी में सिर्फ रिपेयर करवा लेते हैं, क्योंकि वह आसान और सस्ता लगता है. लेकिन हर बार यही सही फैसला हो, जरूरी नहीं होता. असल में फैसला इस बात पर डिपेंड करता है कि आपका AC कितना पुराना है, कितनी बार खराब हो चुका है और क्या वह पहले से ज्यादा बिजली खर्च करने लगा है या नहीं. 

अगर मशीन बार-बार दिक्कत दे रही है, तो सिर्फ मरम्मत पर पैसा लगाते रहना लंबे समय में नुकसान ही करता है. इसलिए बिना सोचे-समझे फैसला लेने की बजाय थोड़ा रुककर इन सभी बातों पर ध्यान देना जरूरी है. नीचे हमने एक गाइड तैयार की है. यह आपको समझने में मदद करेगी कि कब AC को रिपेयर करना सही है और कब उसे बदल देना ही बेहतर ऑप्शन होता है.

AC की लाइफ सबसे बड़ा फैक्टर होती है

ज्यादातर एयर कंडीशनर की लाइफ लगभग 10 से 15 साल तक मानी जाती है. अगर आपका AC भी अब 10 साल के आसपास पहुंच चुका है, तो हो सकता है कि वह पहले जितनी स्मूद और बेहतर कूलिंग न दे रहा हो. पुराने AC अक्सर कमरे को बराबर ठंडा नहीं कर पाते और समय-समय पर छोटी-बड़ी दिक्कतें देने लगते हैं. अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो समझ लीजिए कि अब यह अपनी लाइफ के आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है.

शुरुआत में छोटे-मोटे रिपेयर से काम चल सकता है, लेकिन कुछ समय बाद फिर नई दिक्कतें सामने आने लगती हैं. ऐसे में लंबे समय के हिसाब से नया AC लेना ही फायदेमंद रहता है.

बिजली की बिल को नजरअंदाज न करें 

एक और चीज जिससे आप आसानी से समझ सकते हैं कि पुराना AC रिपेयर करवाना चाहिए या नया लेना चाहिए, वो है बिजली का बिल. जैसे-जैसे AC पुराना होता जाता है, उसका मोटर भी कमजोर पड़ने लगता है. फिर उसे ठंडी हवा देने के लिए पहले से ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. जब मशीन ज्यादा मेहनत करती है, तो बिजली भी ज्यादा खर्च होती है. नतीजा ये होता है कि आपका बिजली का बिल अचानक बढ़ने लगता है.

लेकिन दूसरी तरफ, आजकल के नए AC काफी ज्यादा एनर्जी-एफिशिएंट होते हैं. यहां तक कि 4-5 साल पुराने मॉडल्स की तुलना में भी ये कम बिजली में बेहतर कूलिंग दे देते हैं. कई बार तो ऐसा भी होता है कि नए AC से हर महीने जो बिजली की बचत होती है, वही कुछ ही सीजन में उसकी कीमत का बड़ा हिस्सा कवर कर देती है.

चेक करें कि AC कितनी बार खराब होता है

एक अच्छा और भरोसेमंद AC ऐसा होना चाहिए जिसे हर कुछ महीनों में टेक्नीशियन को बुलाने की जरूरत ही न पड़े. अगर आपको साल में एक से ज्यादा बार रिपेयर करवानी पड़ रही है, तो समझ लीजिए कि छोटे-छोटे खर्च मिलकर धीरे-धीरे एक बड़ा नुकसान बन रहे हैं.

इसके अलावा एक आसान सा ‘5,000 रूल’ भी है. इसमें आपको अपने AC की उम्र (सालों में) को एक बार की मरम्मत के खर्च से गुणा करना होता है. अगर यह कुल रकम 5,000 से ज्यादा हो जाती है, तो एक्सपर्ट्स की राय में नया AC लेना ज्यादा समझदारी भरा फैसला होता है.

यह भी पढ़ें: चिलचिलाती गर्मी में एसी की आउटडोर यूनिट हो न जाए ब्लास्ट, जानें इसे सेफ रखने के तरीके

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >