Glyph Bar डिजाइन से लेकर 6000mAh बैटरी तक, Nothing Phone (4b) में मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

Nothing Phone (4b) की शुरुआती कीमत ₹34,999 है. स्मार्टफोन में 6000mAh बैटरी, Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर, 120Hz AMOLED डिस्प्ले, 50MP कैमरा और नया Glyph Bar डिजाइन मिलता है. इसकी बिक्री 14 जुलाई से शुरू होगी.

अगर आप 35 हजार रुपये के बजट में नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Nothing का नया Phone (4b) आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. कंपनी ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Nothing Phone (4b) लॉन्च कर दिया है. यह कंपनी की नई B सीरीज का पहला स्मार्टफोन है, जिसमें दमदार बैटरी, AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर और कंपनी का सिग्नेचर Glyph Bar डिजाइन दिया गया है. साथ ही, कंपनी 3 साल के Android अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट भी देगी. आइए जानते हैं नये मॉडल्स की कीमत और फीचर्स.

Nothing Phone (4b) की कीमत और उपलब्धता

Nothing Phone (4b) की शुरुआती कीमत 34,999 रुपये रखी गई है. इस कीमत में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा. मॉडल के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 38,999 रुपये है. ऑफर्स की बात करें, तो कंपनी बैंक ऑफर्स के तहत 7.5% इंस्टेंट डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस भी दे रही है. फोन की बिक्री 14 जुलाई से Flipkart, Croma, Reliance Digital और Vijay Sales जैसे ऑफलाइन और ऑनलाइन स्टोर्स पर शुरू होगी. यह स्मार्टफोन Black, Blue और White तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा.

Glyph Bar के साथ मिलेगा खास डिजाइन

फोन के बैक पैनल पर Nothing का नया Glyph Bar दिया गया है, जिसमें 45 मिनी LED लगी हैं. यह कॉल, नोटिफिकेशन, रिकॉर्डिंग, टाइमर, वॉल्यूम, कैमरा काउंटडाउन और कई अन्य फीचर्स के लिए अलग-अलग लाइट इफेक्ट दिखाता है.

Nothing Phone (4b) में क्या मिलेंगे फीचर्स?

डिस्प्ले: Nothing Phone (4b) में 6.77 इंच का Full HD+ Samsung Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 2000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और AGC DT-Star 2 प्रोटेक्शन मिलता है. फोन को धूल और पानी की हल्की छींटों से बचाने के लिए IP64 रेटिंग भी दी गई है.

कैमरा: फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. इसमें OIS सपोर्ट के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है. इसके अलावा 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मौजूद है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है, जो 4K 30fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है.

परफॉर्मेंस: इसमें Qualcomm Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो 4nm तकनीक पर बेस्ड है. इसके साथ 8GB LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है. बेहतर कूलिंग के लिए इसमें वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है. फोन में Android 16 बेस्ड Nothing OS 4.1 दिया गया है. कंपनी 3 साल तक Android OS अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है.

बैटरी: Nothing Phone (4b) में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग और 7.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कंपनी का दावा है कि फोन लगभग 80 मिनट में 0 से 100% तक चार्ज हो जाता है.

कनेक्टिविटी: इसमें 5G, Wi-Fi 6, Bluetooth 6.0, USB Type-C, GPS और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें: Nothing Lovers के लिए खुशखबरी! स्मार्टफोन से लेकर Earbuds तक सब कुछ मिलेगा सस्ते में


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >