Nothing Phone 4b की लॉन्च डेट हुई कन्फर्म, Phone 4a से भी सस्ता होगा नया मॉडल

Nothing जल्द ही अपना नया बजट स्मार्टफोन Phone 4b लॉन्च करने जा रहा है. यह कंपनी की नई ‘b’ सीरीज का पहला फोन होगा, जिसे कम कीमत में पेश किया जाएगा. फोन 7 जुलाई को भारत में लॉन्च होगा.

Nothing अपने नए ‘b’ सीरीज स्मार्टफोन्स को लेकर लगातार एक्साइटमेंट बढ़ा रहा है. कंपनी के CEO Carl Pei की अगुवाई वाली इस टेक ब्रांड ने कन्फर्म कर दी है कि इस नई सीरीज का पहला स्मार्टफोन Nothing Phone 4b होगा. फोन के रियर डिजाइन की झलक दिखाने के बाद अब इसकी लॉन्च डेट को लेकर भी नई डिटेल्स सामने आई हैं. 

Nothing के पोर्टफोलियो में जुड़ेगी ‘b’ सीरीज

सोमवार को Nothing India के को-फाउंडर और प्रेसिडेंट Akis Evangelidis ने X पर एक पोस्ट के जरिए कंपनी की नई ‘b’ सीरीज को लेकर बड़ी जानकारी शेयर की. उन्होंने बताया कि यह नई सीरीज मौजूदा ‘a’ सीरीज से नीचे के सेगमेंट में आएगी. Akis ने कहा कि b Series, a Series की सफलता को आगे बढ़ाने के लिए लाई जा रही है.

उन्होंने Nothing की नामकरण रणनीति को भी समझाया. उनके मुताबिक, नंबर डिवाइस की जनरेशन को दर्शाते हैं, जबकि अंत में जुड़ा अक्षर (a, b आदि) उसके सेगमेंट को बताता है. उनका कहना है कि इस सिस्टम से बार-बार अलग-अलग सफिक्स जोड़ने की जरूरत नहीं पड़ती और जैसे-जैसे Nothing का पोर्टफोलियो बड़ा होगा, कस्टमर्स के लिए प्रोडक्ट्स को समझना भी काफी आसान रहेगा.

7 जुलाई को आ रहा है Nothing Phone 4b

Nothing ने ऑफिशियली कन्फर्म कर दी है कि उसका नया एंट्री-लेवल स्मार्टफोन Nothing Phone 4b भारत में 7 जुलाई को दोपहर 3:30 बजे (IST) लॉन्च होगा. लॉन्च से पहले कंपनी ने फोन की कुछ झलकियां भी शेयर की हैं. टीजर के मुताबिक, Phone 4b में पीछे की तरफ पिल-शेप्ड कैमरा मॉड्यूल और LED फ्लैश देखने को मिलेगा. इतना ही नहीं, फोन में हॉरिजॉन्टल Glyph Bar इंटरफेस भी दिया जा सकता है, जो हाल ही में लॉन्च हुए Nothing Phone 4a की तरह एक अलग और प्रीमियम लुक देगा.

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy M47 5G जल्द देगा भारत में दस्तक, लॉन्च डेट और फीचर डिटेल्स आई सामने

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >