भारत में प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदना लगातार महंगा होता जा रहा है, लेकिन इसी बीच नथिंग फोन 3 को लेकर एक ऐसा ऑफर सामने आया है जिसने फ्लैगशिप फोन मार्केट में हलचल बढ़ा दी है. अमेजन इंडिया पर Nothing Phone 3 की कीमत में करीब 47 प्रतिशत की कटौती की गई है, जिसके बाद यह फोन अब कई मिड-रेंज स्मार्टफोन्स की कीमत के आसपास पहुंच गया है. खास बात यह है कि यह वही फोन है जिसे लॉन्च के समय प्रीमियम फ्लैगशिप कैटेगरी में रखा गया था. अब भारी डिस्काउंट, बैंक ऑफर और ईएमआई ऑप्शन के साथ यह डील उन यूजर्स को आकर्षित कर रही है जो कम कीमत में हाई-एंड फीचर्स वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं.
अमेजन पर Nothing Phone 3 की कीमत में बड़ी कटौती
अमेजन इंडिया पर Nothing Phone 3 के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 84,999 रुपये से घटाकर 44,999 रुपये कर दी गई है. यानी फोन पर सीधा लगभग 40 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है. इसके अलावा चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर 2,249 रुपये तक का अतिरिक्त कैशबैक भी दिया जा रहा है.
कंपनी नो-कॉस्ट ईएमआई का विकल्प भी दे रही है, जिसकी शुरुआती किस्त करीब 5,000 रुपये प्रति महीने बताई जा रही है. ब्लैक कलर वेरिएंट की कीमत 44,999 रुपये रखी गई है, जबकि व्हाइट वेरिएंट थोड़ा महंगा है.
प्रीमियम मार्केट में क्यों खास बन गई यह डील
हाल के महीनों में भारतीय स्मार्टफोन मार्केट तेजी से प्रीमियम कैटेगरी की तरफ बढ़ा है. बजट फोन की उपलब्धता कम होने से अब ग्राहकों को ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं. ऐसे समय में किसी फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर इतना बड़ा डिस्काउंट मिलना काफी असामान्य माना जा रहा है.
मार्केट रिपोर्ट्स के मुताबिक अब 10 हजार रुपये से कम कीमत वाले स्मार्टफोन्स का हिस्सा तेजी से घटा है, जबकि 20 हजार रुपये से ऊपर वाले फोन्स की डिमांड बढ़ी है. इसी वजह से Nothing Phone 3 जैसी डील यूजर्स के लिए आकर्षण का केंद्र बन रही है.
Nothing Phone 3 में क्या मिलता है खास
फोन में 6.67 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. डिस्प्ले स्मूद एक्सपीरियंस और बेहतर विजुअल क्वाॅलिटी देने का दावा करता है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें स्नैपड्रैगन 8s Gen 4 प्रॉसेसर लगाया गया है, जिसे 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है.
फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल 50 मेगापिक्सल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. फोन में 5,500mAh बैटरी मिलती है, जो वायर्ड और वायरलेस दोनों तरह की चार्जिंग सपोर्ट करती है.
सॉफ्टवेयर और फीचर्स भी प्रीमियम
Nothing Phone 3 एंड्रॉयड 15 आधारित Nothing OS 3.5 पर चलता है. कंपनी इस फोन में क्लीन यूजर इंटरफेस और स्मूद सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस देने का दावा करती है. इसके अलावा एक्सटेंडेड वारंटी, स्क्रीन प्रोटेक्शन और एक्सीडेंटल डैमेज कवरेज जैसे अतिरिक्त विकल्प भी ऑफर किए जा रहे हैं.
खरीदने से पहले किन बातों का रखें ध्यान
हालांकि डिस्काउंट काफी बड़ा है, लेकिन खरीदने से पहले बैंक ऑफर, एक्सचेंज वैल्यू और सेलर डिटेल जरूर चेक करनी चाहिए. कई बार अलग-अलग ऑफर्स के बाद फोन की फाइनल कीमत बदल सकती है. साथ ही वारंटी और रिप्लेसमेंट पॉलिसी को भी ध्यान से पढ़ना जरूरी है.
यह भी पढ़ें: Nothing के इन तीन स्मार्टफोन्स की कीमतों में हुआ इजाफा, खरीदने से पहले जानें नई प्राइस
