Nothing फोन में आया बड़ा अपडेट, कैमरा हुआ बेहतर, मजेदार हुआ यूजर एक्सपीरिएंस

Nothing के इस लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद यूजर्स को कई नये फीचर्स और अपट्ग्रेड्स मिलेंगे. इनमें क्या है खास? जानिए यहां

Nothing फोन यूजर्स के लिए बड़ी खबर है. Nothing Phone 2 यूजर्स के लिए नया Nothing OS 3.0 Open Beta 1 अपडेट जारी किया गया है, जो Android 15 पर आधारित है. इस अपडेट के बाद यूजर्स को कई नये फीचर्स और अपडेट्स मिलेंगे. आइए डालें एक नजर-

कैमरा अपग्रेड : अब HDR प्रॉसेसिंग तेजी से होगी, कम रोशनी में भी बेहतर फोटोग्राफी और कैमरा विजेट से फास्ट ओपनिंग की सुविधा मिलेगी.
लॉक स्क्रीन और कस्टमाइजेशन : नया लॉक स्क्रीन डिजाइन, नये क्लॉक फेस, टाइपफेस और डिजाइन लेआउट शामिल हैं.
AI स्मार्ट ड्रॉअर : ऐप्स को ऑटोमैटिक तरीके से कैटेगरीज में बांटा जाएगा और यूजर्स अपने सबसे ज्यादा उपयोग किये जाने वाले ऐप्स को ड्रॉअर के टॉप पर पिन कर सकते हैं.
पॉप-अप व्यू : मल्टीटास्किंग के लिए आसानी, ऐप्स या डेटा हटाये बिना स्टोरेज को खाली करने के लिए ऑटो-आर्काइव सपोर्ट भी जोड़ा गया है.

Nothing OS 3.0 सॉफ्टवेयर अपडेट के दौरान फैक्ट्री रीसेट हो सकता है. ऐसे में अपडेट कराने से पहले यूजर्स को अपने डेटा का बैकअप ले लेना चाहिए.

Tech Tips: इन बातों का ध्यान रखेंगे, तो कभी इधर-उधर नहीं जाएगी आपकी WhatsApp Chat

5G Phone Guide: 5G स्मार्टफोन खरीदने से पहले जरूर चेक करें ये 5 चीजें, वरना नुकसान पक्का

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >