नए Aadhaar ऐप से मोबाइल नंबर और एड्रेस कैसे अपडेट करें? जान लें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

अब आधार में डिटेल्स अपडेट कराने के लिए घंटों आधार सेंटर की लाइन में लगने की जरूरत नहीं पड़ेगी. नए Aadhaar ऐप की मदद से मोबाइल नंबर और एड्रेस अपडेट करना अब काफी आसान हो गया है. UIDAI के इस ऐप के जरिए आप घर बैठे ही OTP और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के साथ अपनी आधार डिटेल्स बदल सकते हैं.

अब आप आधार में अपनी डिटेल्स को आसानी से अपडेट कर सकते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि UIDAI (Unique Identification Authority of India) ने नया Aadhaar ऐप पूरी तरह लॉन्च कर दिया है. इसके जरिए आधार से जुड़े कई काम अब एक ही जगह पर हो सकते हैं. पहली नजर में ये ऐप आपको mAadhaar जैसा ही लगेगा, लेकिन इसके अंदर कुछ बड़े और काम के बदलाव किए गए हैं.

सबसे खास बात ये है कि अब आप मोबाइल नंबर और एड्रेस जैसी जरूरी डिटेल्स सीधे ऐप से ही अपडेट कर पाएंगे. ऐसे में अगर आप भी काफी समय से सोच रहे थे कि आधार में मोबाइल नंबर या एड्रेस अपडेट कराना है, तो अब वो परेशानी खत्म हो गई है. नए Aadhaar ऐप की मदद से ये काम घर बैठे हो जाएगा. आइए अब आपको आसान तरीके से बताते हैं कि ये सब कैसे करना है.

नए Aadhaar ऐप से मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें?

Aadhaar ऐप में एक बड़ा और काम का फीचर ऐड किया गया है. इसकी मदद से अब आप OTP और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के जरिए आधार में अपना मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं. इसका सबसे बड़ा फायदा ये है कि अब इसके लिए अब आपको आधार सेंटर जाकर लाइन में खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

  • सबसे पहले अपने Android या iOS फोन में Google Play Store या App Store से नया Aadhaar ऐप डाउनलोड करें
  • ऐप खोलें और अपना आधार नंबर डालकर लॉग इन करें.
  • इसके बाद बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करके साइन इन कर लें
  • ऐप के होम पेज पर नीचे दिए गए मेन्यू में Services सेक्शन पर जाएं
  • यहां Mobile Number Update का ऑप्शन चुनें, पूरा प्रोसेस पढ़ें और फिर Continue पर टैप करें
  • अगली स्क्रीन पर अपना नया मोबाइल नंबर डालें और OTP के जरिए उसे वेरिफाई कर लें
  • इसके बाद Face Authentication के जरिए बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन पूरा करें और ₹75 की प्रोसेसिंग फीस जमा कर दें
  • सारा प्रोसेस पूरा होने के बाद आपका मोबाइल नंबर ज्यादा से ज्यादा 15 दिनों के भीतर अपडेट कर दिया जाएगा

नए Aadhaar ऐप से एड्रेस कैसे अपडेट करें?

UIDAI ने आधार में एड्रेस अपडेट करने का प्रोसेस भी काफी आसान कर दी है. इसके लिए दो तरीके दिए गए हैं. पहला तरीका तब काम आता है, जब आपके पास ऐसा कोई वैलिड एड्रेस प्रूफ हो जो आधार कार्ड होल्डर के नाम पर हो. एड्रेस प्रूफ के तौर पर वोटर आईडी कार्ड, बिजली का बिल, गैस कनेक्शन का बिल, पानी का बिल, भारतीय पासपोर्ट, पोस्टपेड मोबाइल बिल, बैंक अकाउंट स्टेटमेंट जैसे डॉक्यूमेंट्स वैलिड होते हैं. इन डॉक्यूमेंट्स की मदद से आप आसानी से Aadhaar ऐप के जरिए अपना पता अपडेट कर सकते हैं.

इसके अलावा, नागरिक अपने परिवार के किसी सदस्य के आधार कार्ड की मदद से भी अपने आधार में पता अपडेट कर सकते हैं. क्या है तरीका, आइए आपको बताते हैं.

  • सबसे पहले अपने Android या iOS फोन में Google Play Store या App Store से नया Aadhaar ऐप डाउनलोड करें
  • ऐप खोलें और अपना आधार नंबर डालकर लॉग इन करें.
  • इसके बाद बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करके साइन इन कर लें
  • Services सेक्शन में जाकर Address Update का ऑप्शन चुनें
  • आधार में एड्रेस अपडेट करने के लिए यहां आपको दो ऑप्शन मिलेंगे
  • वैलिड एड्रेस प्रूफ के जरिए- वैलिड डॉक्यूमेंट का प्रूफ अपलोड करें और डिटेल्स वेरिफाई करें
  • फेस ऑथेंटिकेशन पूरा करें और ₹75 की प्रोसेसिंग फीस जमा कर दें
  • परिवार के सदस्य के आधार की मदद से- परिवार के सदस्य की डिटेल्स डालें
  • फेस ऑथेंटिकेशन करें और पेमेंट कर दें
  • रिक्वेस्ट सबमिट होते ही उस फैमिली मेंबर को SMS और ऐप पर नोटिफिकेशन मिलेगा
  • उन्हें Aadhaar ऐप में जाकर इस रिक्वेस्ट को अप्रूव करना होगा
  • रिक्वेस्ट अप्रूव होने के बाद प्रोसेस पूरा होने में करीब 15 दिन तक का समय लग सकता है

यह भी पढ़ें: अब आधार कार्ड पर्स में रखने की जरूरत नहीं, फोन में रहेगा e-Aadhaar, जानें कैसे करें डाउनलोड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >