NCS Job Portal: इस सरकारी पोर्टल पर 13 लाख से ज्यादा जॉब्स को है आपका इंतजार, वर्क फ्रॉम होम वाली नौकरियां भी शामिल, रजिस्ट्रेशन का ये है तरीका

NCS Job Portal पर आप बिना किसी शुल्क के रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. रजिस्ट्रेशन के बाद यूजर को समय-समय पर जॉब नोटिफिकेशन, करियर काउंसलिंग, जॉब फेयर और नौकरी से जुड़े अन्य अलर्ट्स मिलते हैं.

NCS Job Portal: जॉब की तलाश है और आप भारत में रहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है. नेशनल करियर सर्विसेज (NCS) जॉब के लिए आपकी तलाश पूरी कर सकता है. इस पोर्टल पर आपको कई तरह की जॉब्स के बारे में जानकारी मिल जाएगी. अच्छी बात यह है कि इनमें वर्क फ्रॉम होम वाले जॉब्स भी शामिल हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह पोर्टल 2015 में लॉन्च किया था. इस पर आप जॉब के लिए अप्लाई करने के अलावा, आप अपने स्किल्स भी बढ़ा सकते हैं.

भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अधीन इस पोर्टल पर करियर काउंसलिंग, वोकेशनल गाइडेंस, स्किल डेवलपमेंट कोर्स की जानकारी, इंटर्नशिप जैसी कई सुविधाएं उपलब्ध हैं. एनसीएस पर 53 तरह के उद्योगों में 3600 से ज्यादा रोजगार विकल्प दिये गए हैं. इस पोर्टल के माध्यम से आपको निजी और सरकारी, दोनों ही क्षेत्रों में नौकरी तलाशने में सहायता मिलेगी. NCS की वेबसाइट के अनुसार, इस पोर्टल पर 26 लाख से ज्यादा एम्प्लॉयर्स लिस्टेड हैं और यहां पर लगभग 13 लाख से ज्यादा जॉब्स हैं.

Who Is Zara Shatavari: ‘ब्यूटी विद ब्रेन’ जारा शतावरी के बारे में यहां जानें सब कुछ

NCS पोर्टल पर रजिस्टर करना आसान

एनसीएस पोर्टल पर आप बिना किसी शुल्क के रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. यह रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन किया जा सकता है. कुछ निर्धारित केंद्र भी ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन भी होता है. इसके लिए आधार कार्ड की आवश्यकता होती है. रजिस्ट्रेशन के बाद यूजर को समय-समय पर जॉब नोटिफिकेशन, करियर काउंसलिंग, जॉब फेयर और नौकरी से जुड़े अन्य अलर्ट मिलते रहते हैं.

NCS पोर्टल पर रजिस्टर करने के लिए आपको www.ncs.gov.in पोर्टल पर जाकर अपनी एक प्रोफाइल बनानी है. अब पेज पर दाहिनी ओर Log In का ऑप्शन देखें. पहली बार विजिट कर रहे हैं, तो Sign Up पर क्लिक करें और अगर यहां आपकी प्रोफाइल पहले से बनी हुई है, तो Sign In पर क्लिक करना है. Sign Up पर क्लिक करने के बाद अगले पेज पर Register As ऑप्शन पर क्लिक करना है. यहां ड्रॉप डाउन मेन्यू में Job Seeker ऑप्शन को सेलेक्ट करना है. अगले स्टेप में आपकी स्क्रीन पर एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा. इसमें पूछे गए जरूरी डीटेल्स भरने हैं. यहां आपको आधार नंबर, या अन्य कोई आईडी नंबर जैसे पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस आदि का डीटेल देना होता है.

अपने भरे गए डीटेल्स को चेक करने के बाद कैप्चा कोड भर दें और I agree to terms and conditions वाले चेकबॉक्स को टिक करना है. इसके बाद Submit के बटन पर क्लिक कर देना है. सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी होने पर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर पर एक OTP आयेगा. रजिस्ट्रेशन को वेरिफाई करने के लिए आपको अपना ओटीपी यहां बताना होता है. इतना करने के बाद रजिस्ट्रेशन का प्रॉसेस पूरा हो जाता है और आपके पास नौकरी संबंधी सभी अपडेट्स एनसीएस के पोर्टल से आना शुरू हो जाएगा. यहां से आप अपनी पसंद और योग्यता के अनुसार नौकरी के लिए अप्रोच कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >