MWC 2024 : चश्मा करेगा कमाल, Oppo और Tecno लाये नायाब प्रोडक्ट

MWC 2024 : मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में Oppo और Tecno ने शानदार स्मार्ट चश्मे लॉन्च किये हैं. AI सपोर्ट से लैस ये प्रोडक्ट्स ऑडियो-वीडियो फीचर्स वाले हैं.

MWC 2024 : मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में ओप्पो ने अपना नया ऑग्मेंटेड रियलिटी AR ग्लास पेश किया है. इसके साथ ही कंपनी ने AR जोन में भी दस्तक दे दी है. मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2024 में ओप्पो ने एक्सआर (एक्सटेंडेड रियलिटी) डिवाइस का एक प्रोटोटाइप शोकेस किया है. इसमें वॉयस असिस्टेंट का सपोर्ट दिया गया है, जो आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर काम करता है. दरअसल, यह एक तरह का स्मार्ट चश्मा है जो एआई का इस्तेमाल कर आपके सभी सवालों का जवाब दे सकता है.

चश्मे में देखें वीडियो कंटेंट


ओप्पो की यह एआर डिवाइस यूजर्स को आंखों के सामने दुनिया देखने के साथ ही साथ चश्मे पर कंटेंट देखने की सुविधा भी देता है. इसमें आप कोई मैसेज पढ़ सकते हैं और साथ ही नेविगेशन का भी यूज कर सकते हैं. फ्रेम के ऊपर कंपनी ने कुछ टच सेंसर दिये हैं, जिसका इस्तेमाल कर आप इसे कंट्रोल कर सकते हैं. MWC 2024: Lenovo ट्रांसपेरेंट लैपटॉप की एंट्री, जानें कंपनी ने कैसे बनाया इसे ट्रांसपेरेंट

चश्मे पर सर्च करें


यह स्मार्ट-ग्लास कंपनी के एंडीसजीपीटी लार्ज लैंग्वेज मॉडल (एलएलएम) से लैस है, जो चीन में जल्द ही उपलब्ध हो सकता है. रिपोर्ट्स की मानें, तो ओप्पो का यह चैट मॉडल कोई भी इंफॉर्मेशन सर्च करने में सक्षम है और इस चश्मे के साथ आप बात भी कर सकते हैं. कंपनी का कहना है कि यह स्मार्ट चश्मा स्मार्टफोन का सबसे अच्छा साथी बन जाएगा और यूजर एक्सपीरिएंस नेक्स्ट लेवल पर ले जाएगा.

Tecno Pocket Go AR Glasses

मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में ही टेक्नो ने भी गेमिंग के लिए AR ग्लास लॉन्च किया है. पॉकेट गो नाम की यह डिवाइस एक कॉम्पैक्ट गेमिंग डिवाइस के रूप में शोकेस की गई है. टेक्नो पॉकेट गो एआर ग्लासेस काफी शानदार हैं, जो आपके गेमिंग एक्सपीरिएंस को बदलने में सक्षम हैं. Infinix GT Ultra : 2.2 मिलियन AnTuTu Score के साथ MWC 2024 में टीज हुआ फ्लैगशिप गेमिंग फोन


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >