नया स्मार्टफोन खरीदते समय सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि ज्यादा पैसे खर्च करने पर क्या सच में उतना बेहतर अनुभव मिलता है. Motorola Edge 70 Pro+ और Samsung Galaxy A27 5G की तुलना भी कुछ ऐसी ही है. एक तरफ करीब ₹48,000 कीमत वाला प्रीमियम स्मार्टफोन है, जबकि दूसरी तरफ लगभग ₹32,000 में मिलने वाला मिड-रेंज ऑप्शन. दोनों अलग-अलग सेगमेंट के फोन हैं, लेकिन अगर आपका बजट बढ़ सकता है तो क्या Motorola पर अतिरिक्त ₹16,000 खर्च करना सही फैसला होगा? आइए आसान भाषा में समझते हैं कि दोनों में असली अंतर क्या है.
डिजाइन और डिस्प्ले में Motorola का दबदबा, लेकिन Samsung भी कम नहीं
Motorola Edge 70 Pro+ पहली नजर में ही फ्लैगशिप स्मार्टफोन जैसा एहसास देता है. इसमें ईको-लेदर फिनिश, कर्व्ड डिजाइन, IP68 और IP69 वाटर रेजिस्टेंस के साथ MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन मिलता है. वहीं Samsung Galaxy A27 5G ज्यादा सिंपल लेकिन मजबूत डिजाइन के साथ आता है. इसमें आगे और पीछे Gorilla Glass Victus+ का प्रोटेक्शन और IP64 रेटिंग दी गई है.
डिस्प्ले की बात करें, तो मोटोरोला में 144Hz AMOLED स्क्रीन, HDR10+ सपोर्ट और 5,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है. दूसरी तरफ सैमसंग का 120Hz Super AMOLED डिस्प्ले सोशल मीडिया, वीडियो स्ट्रीमिंग और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए काफी शानदार अनुभव देता है. अगर आपको बेहतरीन विजुअल्स और आउटडोर ब्राइटनेस चाहिए तो Motorola आगे निकल जाता है, लेकिन सामान्य यूजर के लिए Samsung की स्क्रीन भी किसी मायने में कमजोर नहीं है.
परफॉर्मेंस और बैटरी में किसका पलड़ा भारी?
Motorola Edge 70 Pro+ में MediaTek Dimensity 8500 Extreme प्रॉसेसर, 12GB रैम और UFS 4.1 स्टोरेज मिलता है. यह फोन हैवी गेमिंग, 4K वीडियो एडिटिंग और मल्टीटास्किंग जैसे कठिन काम आसानी से संभाल सकता है.
Samsung Galaxy A27 5G में Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट और 8GB तक रैम का विकल्प मिलता है. कॉलिंग, सोशल मीडिया, बैंकिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग, नेविगेशन और कैजुअल गेमिंग जैसे सभी रोजमर्रा के काम यह बिना किसी परेशानी के करता है. ज्यादातर यूजर्स के लिए इसकी परफॉर्मेंस पूरी तरह पर्याप्त साबित होगी.
बैटरी के मामले में Motorola में 6,500mAh बैटरी के साथ 90W फास्ट चार्जिंग, 15W वायरलेस चार्जिंग, रिवर्स वायरलेस और रिवर्स वायर्ड चार्जिंग जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं. Samsung में 5,000mAh बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग दी गई है. दोनों फोन एक दिन का बैकअप देते हैं, लेकिन चार्जिंग स्पीड और बैटरी क्षमता में Motorola स्पष्ट बढ़त बनाता है.
कैमरा क्वाॅलिटी में बड़ा अंतर दिखाई देता है
अगर कैमरा आपके लिए सबसे बड़ी प्राथमिकता है, तो Motorola Edge 70 Pro+ ज्यादा आकर्षक विकल्प बनता है. इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है. यह 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को 120fps तक सपोर्ट करता है.
Samsung Galaxy A27 5G में 50MP मेन कैमरा, 5MP अल्ट्रावाइड और 2MP मैक्रो कैमरा मिलता है. अच्छी रोशनी में यह शानदार फोटो लेता है और सोशल मीडिया या फैमिली फोटोग्राफी के लिए पर्याप्त है. हालांकि ऑप्टिकल जूम, अल्ट्रावाइड क्वाॅलिटी और वीडियो रिकॉर्डिंग के मामले में Motorola काफी आगे निकल जाता है.
सेल्फी कैमरे में भी Motorola का 50MP ऑटोफोकस कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग देता है, जबकि Samsung का 12MP फ्रंट कैमरा सामान्य सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए अच्छा विकल्प है.
कीमत के हिसाब से कौन देता है ज्यादा फायदा?
Motorola Edge 70 Pro+ की कीमत करीब ₹48,000 है, जबकि Samsung Galaxy A27 5G लगभग ₹32,000 में उपलब्ध है. यानी दोनों के बीच लगभग ₹16,000 का अंतर है.
Motorola इस अतिरिक्त कीमत के बदले फ्लैगशिप लेवल डिस्प्ले, ज्यादा दमदार प्रॉसेसर, बेहतर कैमरा, वायरलेस चार्जिंग, तेज चार्जिंग और मजबूत बिल्ड क्वालिटी देता है. वहीं Samsung कम कीमत में ऐसा स्मार्टफोन उपलब्ध कराता है जो ज्यादातर लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों को आसानी से पूरा कर देता है.
आखिर किसे खरीदना रहेगा सही फैसला?
अगर आप मोबाइल से प्रोफेशनल फोटोग्राफी करते हैं, हेवी गेमिंग पसंद करते हैं, तेजी से चार्ज होने वाली बड़ी बैटरी चाहते हैं और प्रीमियम डिजाइन आपके लिए मायने रखता है, तो Motorola Edge 70 Pro+ अपनी कीमत को काफी हद तक सही साबित करता है.
लेकिन अगर आपकी जरूरतें कॉलिंग, सोशल मीडिया, वीडियो देखना, ऑनलाइन बैंकिंग, सामान्य गेमिंग और अच्छी कैमरा क्वाॅलिटी तक सीमित हैं, तो Samsung Galaxy A27 5G कहीं बेहतर वैल्यू फॉर मनी साबित होता है. कम कीमत में यह लगभग हर जरूरी फीचर उपलब्ध कराता है.
ये भी पढ़ें: 50000 रुपये से कम में बेस्ट स्मार्टफोन कौन-सा? जानें हर जरूरत के लिए टॉप 5 ऑप्शन
ये भी पढ़ें: Realme P4x Vs OPPO K14x Vs Motorola G57 Power: ₹20,000 से कम में कौन-सा फोन है सबसे दमदार, जानिए पूरा फर्क
