7100mAh बैटरी और पावरफुल प्रोसेसर, क्या ₹54,999 में Motorola Edge 70 Max है पैसा वसूल?

Motorola Edge 70 Max, गेमिंग और ऑलराउंड परफॉर्मेंस के साथ 54,999 रुपये में लॉन्च हुआ है. जानें इसमें 7100mAh बैटरी, स्नैपड्रैगन 8 Gen 5 प्रोसेसर और 144Hz AMOLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स इसे खास बनाते हैं या नहीं.

आजकल गेमिंग स्मार्टफोन की डिमांड तेजी से बढ़ रही है और इसी को देखते हुए Motorola अपना अब तक का सबसे दमदार गेमिंग स्मार्टफोन Edge 70 Max लेकर आया है. यह फोन सिर्फ गेमिंग में ही नहीं, बल्कि हर मामले में ऑलराउंडर स्मार्टफोन है. ₹54,999 की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुए इस फोन में दमदार प्रोसेसर, बड़ी बैटरी, एडवांस्ड कूलिंग सिस्टम और मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं. हालांकि, इस प्राइस रेंज में पहले से मार्केट में कई फोन्स मौजूद हैं. ऐसे में यहां दिए गए रिव्यू में जानिए, कि मोटोरोला का ये नया स्मार्टफोन क्या वाकई 55 हजार रुपये खर्च करने के लायक है.

प्रीमियम डिजाइन, लेकिन गेमिंग लुक नहीं

Motorola Edge 70 Max का डिजाइन प्रीमियम होने के साथ काफी सिंपल रखा गया है. इसमें दूसरे गेमिंग फोन्स की तरह RGB लाइट्स या ज्यादा अट्रैक्टिव गेमिंग डिजाइन नहीं दिया गया है. फोन में फ्लैट फ्रेम दिया गया है, जिससे इसे पकड़ना आसान हो जाता है और गेम खेलते समय गलती से स्क्रीन टच होने की प्रॉब्लम भी कम रहती है. फोन में एल्यूमिनियम फ्रेम और आगे-पीछे Corning Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन भी दिया गया है. इसके अलावा यह IP69 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह धूल और पानी से काफी हद तक सुरक्षित रहता है. फोन को MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन भी मिला है, यानी यह हल्के गिरने और हल्के-फुल्के झटकों को आसानी से झेल सकता है. हालांकि, इसकी बड़ी बैटरी की वजह से फोन का वजन 221 ग्राम से ज्यादा है और थिकनेस 8.29mm है. ऐसे में कुछ यूजर्स को यह थोड़ा भारी महसूस हो सकता है.

डिस्प्ले देगा शानदार विजुअल एक्सपीरियंस

Motorola Edge 70 Max में 6.8 इंच का 10-बिट AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. यह QHD+ (1440×3168 पिक्सल) रेजोल्यूशन के साथ आता है, जिससे तस्वीरें और वीडियो काफी शार्प दिखाई देते हैं. फोन की स्क्रीन 144Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+, 360Hz टच सैंपलिंग रेट और 7,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है. ऐसे में धूप में भी स्क्रीन देखने में दिक्कत नहीं होगी. गेमिंग के साथ-साथ वीडियो देखने और सोशल मीडिया इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस भी बेहतर मिलेगा.

गेमिंग के लिए दमदार परफॉर्मेंस

Motorola Edge 70 Max में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है. इसके साथ 12GB तक LPDDR5X RAM और 256GB UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है. फोन में ArcticMesh Cooling System और 5,500mm² वेपर चैंबर दिया गया है, जो लंबे समय तक गेम खेलने के दौरान फोन को ज्यादा गर्म होने से बचाने में मदद करता है. कंपनी के मुताबिक, यह फोन BGMI और Call of Duty: Mobile जैसे गेम्स में 120fps तक गेमिंग सपोर्ट करता है, जिससे गेमिंग काफी स्मूद हो सकती है.

Android 16 और motoAI का सपोर्ट

Motorola Edge 70 Max में Android 16 पर बेस्ड HelloUI मिलता है. इसके साथ कई motoAI फीचर्स भी दिए गए हैं. हालांकि, कंपनी इस फोन के लिए 3 साल के Android अपडेट और 5 साल के सिक्योरिटी अपडेट ही दे रही है. इस प्राइस रेंज में कुछ दूसरे ब्रांड इससे ज्यादा लंबे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट ऑफर करते हैं.

बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग

फोन में 7100mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर 58 घंटे तक का बैकअप दे सकती है. चार्जिंग के लिए इसमें 90W TurboPower फास्ट चार्जिंग, 25W मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग (Qi 2.2) और 5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है. मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग की सुविधा इसे भारत के चुनिंदा एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स में शामिल करती है.

कैमरा कैसा है?

फोटोग्राफी के लिए Motorola Edge 70 Max में 50MP Sony LYTIA 710 प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो OIS सपोर्ट के साथ आता है. इसके साथ 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है. हालांकि, इस फोन में टेलीफोटो कैमरा नहीं दिया गया है, जो Edge 70 Pro+ में मिलता है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है.

क्या आपको खरीदना चाहिए?

Motorola Edge 70 Max एक दमदार प्रीमियम स्मार्टफोन ऑप्शन के तौर पर लॉन्च हुआ है. इसमें बड़ी बैटरी, शानदार AMOLED डिस्प्ले, लेटेस्ट Snapdragon प्रोसेसर, एडवांस्ड कूलिंग सिस्टम और मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग जैसी खूबियां मिलती हैं. अगर आप ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जो गेमिंग के साथ-साथ रोजमर्रा के इस्तेमाल में भी बढ़िया एक्सपीरियंस दे, तो Motorola Edge 70 Max आपकी पसंद बन सकता है.

यह भी पढ़ें: Motorola Edge 70 Pro+ Review: स्टाइलिश डिजाइन, बड़ी बैटरी, 50MP कैमरे, जानिए खरीदना चाहिए या नहीं


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shivani Shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >