मोटोरोला ने भारत में अपना नया Moto Pad 70 Groove टैबलेट लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसमें एंटरटेनमेंट से लेकर परफॉर्मेंस तक का पूरा ध्यान रखा है. टैबलेट में 12.1 इंच का 2.5K 120Hz डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर और दमदार 9-यूनिट JBL Pro स्पीकर सिस्टम दिया गया है. यह टैबलेट Android 16 पर चलता है और इसमें Google Gemini समेत कई AI फीचर्स भी दिए गए हैं. इसकी बिक्री अगस्त के पहले हफ्ते से शुरू होगी.
Moto Pad 70 Groove: कीमत और सेल डेट
Moto Pad 70 Groove को भारत में सिर्फ एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिसमें 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलता है. इसकी कीमत 36,999 रुपये रखी गई है. यह टैबलेट Pantone Blue Surf कलर ऑप्शन में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा.
अगर आप इसे खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. चुनिंदा बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर 3,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा. इसकी बिक्री 7 अगस्त से Flipkart, Motorola.in और देशभर के बड़े रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी.
Moto Pad 70 Groove: फीचर्स
- Moto Pad 70 Groove में 12.1 इंच का बड़ा 2.5K LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है.
- टैबलेट में Dolby Vision, HDR10 और DCI-P3 कलर गैमट का सपोर्ट भी मिलता है.
- इसमें ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर दिया गया है. इसके साथ 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है.
- यह टैबलेट Android 16 बेस्ड Hello UI पर चलता है. कंपनी इसे Android 18 तक के OS अपडेट और 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है.
- AI फीचर्स की बात करें तो इसमें Google Gemini, Circle to Search, AI Writing Tools, AI Notes और Smarter Reader जैसे फीचर्स दिए गए हैं. टैबलेट में मौजूद Smart Connect की मदद से आप फाइल शेयरिंग और स्क्रीन मिररिंग जैसे काम दूसरे डिवाइस के साथ आसानी से कर सकते हैं.
- इसमें JBL Pro का 9-स्पीकर सिस्टम दिया गया है, जिसमें 4 ट्वीटर, 3 वूफर और 2 पैसिव रेडिएटर शामिल हैं. बेहतर ऑडियो एक्सपीरियंस के लिए इसमें Dolby Atmos का सपोर्ट भी मिलता है.
- टैबलेट Bluetooth Speaker Mode और Live Transcript फीचर के साथ आता है, जो 40 से ज्यादा भाषाओं में ट्रांसलेशन को सपोर्ट करता है.
- टैबलेट के पीछे 13MP का ऑटोफोकस कैमरा और सामने 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. यह 4K वीडियो प्लेबैक को भी सपोर्ट करता है, जिससे हाई क्वालिटी वीडियो देखने का मजा दोगुना हो जाता है.
- कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 5.4, Wi-Fi 6 और USB Type-C 2.0 पोर्ट मिलता है. इसके अलावा टैबलेट में एक्सेलेरोमीटर और जायरोस्कोप जैसे सेंसर भी दिए गए हैं.
- Moto Pad 70 Groove में 10,200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W TurboPower फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.
ये भी पढ़ें: Samsung का नया 5G फोन 3 अगस्त को होगा लॉन्च, कीमत और फीचर्स पहले ही आए सामने
