₹15999 में Moto G37 Power कितना सही? खरीदने से पहले जानिए इसकी खूबियां और कमियां

15,999 रुपये की शुरुआती कीमत में Moto G37 Power बड़ी 7000mAh बैटरी, प्रीमियम डिजाइन और स्मूद डेली परफॉर्मेंस ऑफर करता है. हालांकि लिमिटेड सॉफ्टवेयर अपडेट और कैमरा क्वालिटी कुछ यूजर्स को निराश कर सकती है. ऐसे में खरीदने से पहले इसकी खूबियां और कमियां जानना जरूरी है.

बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में पिछले कुछ समय से काफी मुकाबला देखने को मिल रहा है. Realme, Redmi और OPPO जैसी कंपनियां लगातार नए मॉडल लॉन्च कर रही हैं. इसी बीच Motorola ने 15,999 रुपये की शुरुआती कीमत में Moto G37 Power को पेश किया है, जो खासतौर पर बड़ी बैटरी, मजबूत डिजाइन और डेली इस्तेमाल के स्मूद एक्सपीरियंस पर फोकस करता है. फोन पहली नजर में काफी आकर्षक लगता है, लेकिन सिर्फ बड़ी बैटरी होना ही किसी स्मार्टफोन को परफेक्ट नहीं बनाता. ऐसे में अगर आप इस फोन को खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले इसकी अच्छी और कमजोर दोनों बातों को जान लेना जरूरी है.

क्यों खरीद सकते हैं Moto G37 Power?

लंबे समय तक चलता है फोन

Moto G37 Power की सबसे बड़ी ताकत इसकी 7000mAh बैटरी है. अगर आप उन लोगों में हैं जो दिनभर सोशल मीडिया, वीडियो स्ट्रीमिंग, कॉलिंग और म्यूजिक का इस्तेमाल करते हैं, तो यह फोन आपको बार-बार चार्जर ढूंढने की जरूरत महसूस नहीं होने देगा. नॉर्मल इस्तेमाल में यह फोन आराम से दो दिन या उससे ज्यादा का बैकअप दे सकता है. वहीं हल्के यूज में बैटरी और ज्यादा समय तक चल सकती है.

हाथ में प्रीमियम फील देता है

बजट सेगमेंट होने के बावजूद Motorola ने इसके डिजाइन पर अच्छा काम किया है. फोन के कुछ कलर वेरिएंट्स में Vegan Leather फिनिश दी गई है, जो हाथ में पकड़ने पर प्रीमियम अहसास देती है. फोन थोड़ा भारी जरूर है, लेकिन इसकी ग्रिप अच्छी होने की वजह से लंबे समय तक इस्तेमाल करने में ज्यादा परेशानी महसूस नहीं होती. साथ ही कंपनी ने इसे IP64 रेटिंग और मिलिट्री ग्रेड प्रोटेक्शन के साथ पेश किया है, जिससे हल्के-फुल्के चोट से सुरक्षित रह सकता है.

डेली यूज में स्मूद परफॉर्मेंस

फोन में MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर मिलता है, जो नॉर्मल इस्तेमाल के लिए काफी माना जा सकता है. सोशल मीडिया ऐप्स चलाना, वीडियो देखना, मल्टीटास्किंग या नॉर्मल गेमिंग जैसे काम फोन आसानी से संभाल लेता है. इसके अलावा 120Hz रिफ्रेश रेट की वजह से स्क्रॉलिंग और ऐप्स का एक्सपीरियंस काफी स्मूद महसूस होता है.

वीडियो और गेमिंग का बेहतर एक्सपीरियंस

Moto G37 Power में Dolby Atmos सपोर्ट के साथ स्टेरियो स्पीकर्स दिए गए हैं. इस कीमत में यह फीचर हर फोन में देखने को नहीं मिलता. ऐसे में वीडियो देखने, म्यूजिक सुनने और गेम खेलने के दौरान ऑडियो एक्सपीरियंस बेहतर महसूस होता है.

किन वजहों से सोच सकते हैं दूसरा ऑप्शन?

लिमिटेड सॉफ्टवेयर अपडेट

अगर आप ऐसा फोन चाहते हैं जो कई साल तक नए Android अपडेट्स पाता रहे, तो Moto G37 Power आपको थोड़ा निराश कर सकता है. कंपनी इस फोन के साथ सिर्फ एक बड़ा Android अपडेट देने वाली है. आजकल इसी बजट में कई ब्रांड्स ज्यादा लंबे समय तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट दे रहे हैं, इसलिए यह एक सबसे बड़ी कमी मानी जा सकती है.

कैमरा आउटपुट हर किसी को पसंद नहीं आएगा

फोन का 50MP कैमरा अच्छी डिटेल्स कैप्चर करता है, लेकिन कई बार तस्वीरों के रंग थोड़े फीके नजर आते हैं. फोटो में वह चमक और वाइब्रेंसी नहीं दिखती, जो कई यूजर्स सोशल मीडिया पोस्ट के लिए पसंद करते हैं. हालांकि थोड़ी एडिटिंग के बाद तस्वीरों को बेहतर बनाया जा सकता है, लेकिन बिना एडिट की गई फोटो हर किसी को प्रभावित नहीं कर पाएंगी.

क्या यह फोन आपके लिए सही है?

अगर आपकी प्रायोरिटी लंबा बैटरी बैकअप, मजबूत डिजाइन और रोजाना इस्तेमाल के लिए भरोसेमंद परफॉर्मेंस है, तो Moto G37 Power एक अच्छा ऑप्शन बन सकता है. खासकर उन लोगों के लिए जो ज्यादा समय तक फोन चार्ज किए बिना इस्तेमाल करना चाहते हैं. वहीं अगर आप शानदार कैमरा क्वालिटी और लंबे समय तक मिलने वाले Android अपडेट्स को ज्यादा महत्व देते हैं, तो बाजार में मौजूद दूसरे ऑपशंस पर भी नजर डाल सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Reels और Vlogs बनाने के लिए बेस्ट हैं ये स्मार्टफोन्स, कैमरा फीचर्स DSLR को देते हैं टक्कर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >