3 हजार में मिल जाएगा 30 हजार के टीवी का मजा, घर में कहीं भी लगाकर बिंदास देखें मैच-मूवी

IPL 2026 और मूवी नाइट्स के लिए मिनी प्रोजेक्टर अब सिर्फ ₹2,999 से शुरू हो रहे हैं. ये कॉम्पैक्ट डिवाइस आपके घर की दीवार को बड़े स्क्रीन में बदल देते हैं. एंड्रॉयड OS, वाई-फाई और HDMI सपोर्ट के साथ ये महंगे टीवी का सस्ता विकल्प हैं, जो हर जगह थिएटर जैसा अनुभव देते हैं.

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) की शुरुआत होने वाली है और ऐसे में बड़ी स्क्रीन पर मैच देखने का मजा ही अलग होता है. लेकिन हर किसी के पास महंगे टीवी खरीदने का बजट नहीं होता. इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए मार्केट में मिनी प्रोजेक्टर उपलब्ध हैं, जो आपके घर की किसी भी दीवार को बड़ेस्क्रीन में बदल सकते हैं. खास बात यह है कि इनकी शुरुआती कीमत सिर्फ ₹2,999 है और ये आपको 30 हजार रुपये वाले टीवी जैसा अनुभव दे सकते हैं.

कॉम्पैक्ट साइज, कहीं भी लगाएं

मिनी प्रोजेक्टर का सबसे बड़ा फायदा है कि इन्हें आप घर के किसी भी हिस्से में आसानी से लगा सकते हैं. चाहे बेडरूम हो या लिविंग रूम, ये पोर्टेबल डिवाइस हर जगह फिट हो जाते हैं. लाइफलॉन्ग, क्रॉसबीट्स और पोर्ट्रोनिक्स जैसे ब्रांड्स ऑनलाइन प्लैटफॉर्म पर इन्हें बेच रहे हैं.

फीचर्स पर ध्यान दें

मिनी प्रोजेक्टर खरीदते समय कुछ अहम बातों का ध्यान रखना जरूरी है. इनमें एंड्रॉयड OS सपोर्ट होना चाहिए ताकि आप सीधे ऐप्स चला सकें. साथ ही, वाई-फाई, ब्लूटूथ और HDMI जैसी कनेक्टिविटी ऑप्शंस भी होने चाहिए. इनबिल्ट स्पीकर और अच्छी ब्राइटनेस (ल्यूमंस में मापी जाती है) भी जरूरी है ताकि पिक्चर क्वाॅलिटी साफ और शार्प दिखे.

कीमत और वैल्यू

ऑनलाइन और ऑफलाइन मार्केट में मिनी प्रोजेक्टर की शुरुआती कीमत ₹2,999 से शुरू होती है. यह उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प है जो महंगे टीवी पर खर्च नहीं करना चाहते लेकिन बड़ीस्क्रीन का मजा लेना चाहते हैं.IPL मैच, मूवी नाइट्स या गेमिंग- हर जगह यह थिएटर जैसा अनुभव देता है.

घर पर बड़ी स्क्रीन का मजा

अगर आप बजट-फ्रेंडली तरीके से घर पर बड़ी स्क्रीन का मजा लेना चाहते हैं, तो मिनी प्रोजेक्टर आपके लिए सही विकल्प है. कॉम्पैक्ट डिजाइन, पोर्टेबल सेटअप और किफायती कीमत इसे हर घर के लिए परफेक्ट बनाते हैं.

यह भी पढ़ें: Smart TV की जरूरत नहीं, Lumio Arc 7 अब हर दीवार का बना देगा स्क्रीन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >