Satya Nadella का ऐलान, भारत में एआई-क्लाउड सेवाओं पर 3 अरब डॉलर का निवेश करेगी माइक्रोसॉफ्ट

माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सत्य नडेला ने कहा कि भारत में तेजी से हो रही तकनीकी प्रगति को देखते हुए यह निवेश बहुत महत्वपूर्ण है.

Satya Nadella News: सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) ने भारत में क्लाउड (Cloud Services) और कृत्रिम मेधा (एआई , Artificial Intelligence) बुनियादी ढांचे के विस्तार के लिए तीन अरब डॉलर का निवेश करने की घोषणा की है. माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सत्य नडेला (Microsoft Chairman CEO Satya Nadella) ने इस निवेश को लेकर बेहद उत्साह व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि भारत में तेजी से हो रही तकनीकी प्रगति को देखते हुए यह निवेश बहुत महत्वपूर्ण है. नडेला ने मंगलवार को इस बारे में जानकारी दी और कहा कि कंपनी भारत में अपनी सेवाओं का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है.

क्लाउड कंप्यूटिंग और एआई के क्षेत्र में भारत के लिए मील का पत्थर

नडेला के अनुसार, माइक्रोसॉफ्ट अब तक के सबसे बड़े विस्तार के साथ भारत में अपनी एज्योर क्लाउड क्षमता को और मजबूत करने के लिए तीन अरब अमेरिकी डॉलर का अतिरिक्त निवेश कर रही है. यह कदम भारत में तेजी से बढ़ते हुए क्लाउड कंप्यूटिंग और कृत्रिम मेधा (एआई) क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर होगा. माइक्रोसॉफ्ट का यह निवेश भारत को एक तकनीकी हब बनाने की दिशा में एक और कदम है, जो एंटरप्राइजेज और डेवलपर्स को और अधिक कनेक्टिविटी, डेटा प्रोसेसिंग क्षमता और क्लाउड सेवाएं प्रदान करेगा.

छोटे और मझोले व्यापार को तकनीकी सेवाओं तक पहुंच

भारत में माइक्रोसॉफ्ट का निवेश, देश की डिजिटल अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा. कंपनी ने अपनी सेवाओं का विस्तार करने के लिए कई प्रमुख क्षेत्रों में काम किया है, जिसमें छोटे और मझोले व्यापारों को भी अपनी तकनीकी सेवाओं तक पहुंच प्रदान करना शामिल है. इस निवेश से भारतीय बाजार में डिजिटल परिवर्तन को और तेजी से बढ़ावा मिलेगा, और भारत को एक प्रमुख वैश्विक क्लाउड और एआई हब के रूप में स्थापित किया जाएगा.

AI Technology in India: भारतीय टेक्नोलॉजी की फैन बनी माइक्रोसॉफ्ट, कोपायलट पर कही यह बात

Google और Microsoft को टेंशन देने OpenAI ने लॉन्च किया ChatGPT Search

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >