Meta अब अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram, Facebook और WhatsApp को इस्तेमाल करने का तरीका बदलने की तैयारी में है. कंपनी ने इन प्लेटफॉर्म्स के लिए नए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च किए हैं. इन Plus प्लान्स के जरिए यूजर्स को कई एक्सक्लूसिव फीचर्स और एडवांस्ड टूल्स मिलेंगे, जो सामान्य यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं होंगे. भारत समेत दुनियाभर में Meta धीरे-धीरे इन प्रीमियम सर्विसेज को रोलआउट कर रही है.
कितनी होगी कीमत?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Instagram Plus और Facebook Plus की कीमत 3.99 डॉलर यानी हर महीने करीब 387 रुपये हो सकती है. वहीं WhatsApp Plus के लिए यूजर्स को लगभग 2.99 डॉलर यानी करीब 290 रुपये हर महीने चुकाने पड़ सकते हैं. हालांकि भारत में इन प्लान्स की आधिकारिक कीमत अभी सामने नहीं आई है.
Instagram Plus में मिलेंगे ये खास फीचर्स
TechCrunch की रिपोर्ट के अनुसार, Instagram Plus यूजर्स को कई एडवांस्ड फीचर्स मिलेंगे. इसमें यह देखने का ऑप्शन होगा कि आपकी Story को कितने लोगों ने दोबारा देखा. इसके अलावा यूजर्स Unlimited Story Audience Lists बना सकेंगे, जो मौजूदा Close Friends फीचर से ज्यादा एडवांस्ड होगा. सबसे खास फीचर यह होगा कि यूजर्स किसी की Story को बिना Viewer List में दिखे चुपचाप देख सकेंगे. वहीं Stories को 24 घंटे से ज्यादा समय तक रखने का ऑप्शन भी मिलेगा. इसके अलावा हर हफ्ते एक Story को Spotlight किया जा सकेगा, जिससे उसे ज्यादा विजिबिलिटी मिलेगी. यूजर्स Story Viewer List में Search भी कर सकेंगे और पोस्ट्स को बिना Followers की Feed में दिखाए सीधे Profile और Highlights में जोड़ सकेंगे.
प्रोफाइल को मिलेगा नया लुक
Meta Instagram Plus यूजर्स के लिए कुछ Cosmetic Features भी ला रहा है. इसमें Animated Super Heart Reactions, Custom App Icons, Bio के लिए Special Fonts और Profile Pins जैसे फीचर्स शामिल होंगे.
WhatsApp Plus में क्या होगा खास?
WhatsApp Plus को खासतौर पर Messaging Personalisation के लिए डिजाइन किया गया है. इसमें यूजर्स को Custom Themes, Unique Ringtones, Premium Stickers, ज्यादा Pinned Chats और एडवांस्ड Chat List Customisation जैसे फीचर्स मिल सकते हैं. वहीं, Meta के Head of Product Naomi Gleit ने संकेत दिए हैं, कि आने वाले समय में इन प्लान्स में और भी Fun Features जोड़े जाएंगे.
Meta Verified से अलग होंगे ये प्लान्स
Meta ने साफ किया है कि ये नए Subscription Plans, Meta Verified से अलग होंगे. Meta Verified फिलहाल Identity Verification, Fake Account Protection और Customer Support जैसी सुविधाएं देता है.
Meta AI के लिए भी आएंगे Paid Plans
Meta अब सिर्फ सोशल मीडिया ऐप्स तक ही नहीं रहना चाहता. कंपनी ने Meta One नाम से नए AI Subscription Plans भी पेश किए हैं. Meta One Plus प्लान की कीमत 7.99 डॉलर यानी करीब 775 रुपये हर महीने होगी. यह उन यूजर्स के लिए होगा जो AI Image Generation, Video Creation और लंबे AI Tasks ज्यादा इस्तेमाल करते हैं. वहीं Meta One Premium प्लान 19.99 डॉलर यानी करीब 1,939 रुपये हर महीने में आएगा, जिसमें ज्यादा Usage Limits दी जाएंगी. हालांकि नॉर्मल यूजर्स Meta AI Chatbot को फ्री में इस्तेमाल कर सकेंगे, लेकिन Heavy Usage करने वालों को लिमिट पार होने पर Subscription लेना पड़ सकता है.
Creators और Businesses के लिए भी नए प्लान
Meta ने Creators और Businesses के लिए भी नए Premium Plans लॉन्च किए हैं. इनमें Meta One Essential और Meta One Advanced शामिल हैं. Meta One Essential की कीमत 14.99 डॉलर यानी करीब 1,454 रुपये हर महीने होगी. इसमें Verification, Impersonation Protection और बेहतर Profile Promotion Tools दिए जाएंगे. वहीं Meta One Advanced प्लान की कीमत 49.99 डॉलर यानी करीब 4,849 रुपये हर महीने होगी. यह खासतौर पर Influencers और Businesses के लिए बनाया गया है.
इस प्लान में Facebook Feed और Search Results में Priority Placement, Reels पर Bold Follow Button, Advanced Analytics Tools और Multiple Moderator Management जैसे फीचर्स मिल सकते हैं.
Human Customer Support भी मिलेगा
Premium Business Plan का सबसे बड़ा फीचर Human Customer Support होगा. लंबे समय से छोटे बिजनेस यूजर्स Instagram और Facebook पर सही सपोर्ट की कमी की शिकायत करते रहे हैं. अब Meta ऐसे यूजर्स को Direct Human Support देने की तैयारी में है. साथ ही अगर कोई आपकी पोस्ट बिना Credit के Repost करता है, तो उसका Alert भी मिलेगा.
क्या बदल जाएगी सोशल मीडिया की दुनिया?
Meta का यह कदम दिखाता है कि आने वाले समय में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स धीरे-धीरे Paid Services की तरफ बढ़ सकते हैं. कंपनी AI और Advanced Features पर होने वाले भारी खर्च को पूरा करने के लिए नए Revenue Models तलाश रही है. ऐसे में अगर ये प्लान्स सफल होते हैं, तो फ्यूचर में Instagram, Facebook और WhatsApp का एक्सपीरियंस Free और Paid यूजर्स के बीच काफी अलग दिखाई दे सकता है.
