Meta पर लगी 80 करोड़ यूरो की पेनाल्टी, Facebook Marketplace से जुड़ा है मामला

Meta Fined: फेसबुक मार्केटप्लेस को गलत तरीके से फायदा पहुंचाने के मामले में यूरोपियन यूनियन ने मेटा पर लगभग 800 मिलियन यूरो का जुर्माना लगाया है.

Meta Fined: यूरोपियन यूनियन ने फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा पर 80 करोड़ यूरो की पेनाल्टी लगायी है. यह पेनाल्टी कंपनी की मार्केटप्लेस ऑनलाइन क्लासिफाइड एडवर्टाइजमेंट बिजनेस से जुड़ी गलत एक्टिविटीज के लिए लगाया गया है.

मेटा ने अपनी मार्केट पोजिशन का गलत इस्तेमाल किया

27 मेंबर्स वाले यूरोपियन यूनियन की कार्यकारी इकाई यूरोपीय आयोग और प्रतिस्पर्धा आयोग ने लंबे समय से चल रही जांच के बाद 79.77 करोड़ यूरो (84.1 करोड़ डॉलर) का जुर्माना लगाया है. रेगुलेटर्स ने जांच में पाया कि कंपनी ने अपने दबदबे की स्थिति का गलत इस्तेमाल किया और प्रतिस्पर्धा-रोधी गतिविधियों में लगी रही.

कंपिटीशन को प्रभावित करने का आरोप

ब्रसेल्स ने मेटा पर ऑनलाइन वर्गीकृत ऐड-बिजनेस को अपने सोशल नेटवर्क से जोड़कर कंपिटीशन को प्रभावित करने का आरोप लगाया था. कंपनी पर फेसबुक यूजर्स को स्वत: रूप से मार्केटप्लेस से जोड़ने की व्यवस्था का आरोप लगा था.

मेटा की शर्तों पर सवाल

इस बात की भी चिंता जतायी गयी थी कि मेटा अपनी सेवा शर्तों के साथ गलत व्यापारिक शर्तें लगा रही थी. यह सिस्टम उसे कंपनी के मार्केटप्लेस को लाभ पहुंचाने के लिए फेसबुक या इंस्टाग्राम पर विज्ञापन करने वाले कंपिटीटर्स से आये विज्ञापन सु जुड़े आंकड़ों का इस्तेमाल करने के लिए ऑथराइज करती थी.

फैसले के खिलाफ मेटा करेगी अपील

पीटीआई भाषा की रिपोर्ट के अनुसार, मेटा ने इस मामले पर अपने बयान में कहा है कि इस फैसले में ऐसा कोई सबूत नहीं है कि उसके कदम से प्रतिद्वंद्वी कंपनियों या उपभोक्ताओं को कोई नुकसान पहुंचा हो. कंपनी ने कहा कि वह फैसले के खिलाफ अपील करेगी.

Reels On WhatsApp: अब व्हाट्सऐप पर भी आप देख सकेंगे इंस्टाग्राम रील्स, जानिए कैसे

मेटा एआई का हिंदी में कैसे करें इस्तेमाल?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >