Meta AI के लिए अलग से लॉन्च होगा ऐप, ChatGpt और Gemini से होगी सीधी टक्कर

मेटा अब अपने AI के लिए एक अलग ऐप लॉन्च करने की तैयारी में है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह ऐप यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाएगा और उन्नत सुविधाओं के लिए एक पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल भी पेश करेगा.

Meta AI: मेटा ने अपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चैटबॉट को एक स्वतंत्र ऐप के रूप में लॉन्च करने की योजना बनाई है. सितंबर 2023 में Meta ने अपना जनरेटिव AI-पावर्ड असिस्टेंट Meta AI पेश किया था, जिसे कंपनी के मौजूदा ऐप्स में इंटीग्रेट किया गया है. यह यूजर्स को सवालों के जवाब देने, इमेज बनाने और प्रोम्प्ट के आधार पर विभिन्न कार्य करने की सुविधा देता है. अब Meta ने Facebook, Instagram, WhatsApp और Messenger में मौजूद सर्च बार को Meta AI चैटबॉट से रिप्लेस कर दिया है, जिससे यह इन सभी प्लेटफॉर्म्स का एक केंद्रीय फीचर बन गया है. रिपोर्ट के अनुसार, अब मेटा अपने AI सहायक की पहुंच बढ़ाना चाहती है और यूजर्स के लिए एक गहरे व्यक्तिगत अनुभव का निर्माण करना चाहती है, ताकि ओपनएआई और गूगल जैसे प्रमुख प्रतिस्पर्धियों से मुकाबला किया जा सके.

मार्क जुकरबर्ग का मास्टरप्लान  

टेक दिग्गज कंपनी मेटा अपने मौजूदा सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के साथ एक अलग ऐप के रूप में Meta AI को लॉन्च करने की योजना बना रही है. CNBC की रिपोर्ट की मानें तो यह ऐप साल 2025 की दूसरी तिमाही यानी अप्रैल से जून के बीच लॉन्च हो सकता है. Meta AI ऐप को अलग से लॉन्च करने की योजना CEO मार्क जुकरबर्ग के इस उद्देश्य का हिस्सा है कि वे 2025 के अंत तक कंपनी को एआई के क्षेत्र में अग्रणी बना सकें. रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि मेटा OpenAI के ChatGPT और गूगल के Gemini को अपनी प्रमुख प्रतिस्पर्धा मान रही है, जो पहले से ही स्वतंत्र ऐप के रूप में उपलब्ध हैं.

Meta AI का प्रीमियम वर्जन होगा पेड 

Meta जल्द ही अपने AI टूल Meta AI से कमाई करने की योजना बना रही है. OpenAI और Microsoft की तरह, जो अपने AI टूल्स के प्रीमियम वर्जन पेश करते हैं, Meta भी Meta AI के लिए एक पेड सब्सक्रिप्शन सर्विस की टेस्टिंग करेगी. कंपनी की CFO सुसान ली ने अर्निंग कॉल के दौरान संकेत दिया कि भविष्य में पेड रिकमेंडेशंस और प्रीमियम ऑफरिंग जैसी सुविधाओं के जरिए कमाई की संभावनाएं स्पष्ट हैं.

यह भी पढ़े: ChatGPT से अब मुफ्त में पूछें अपनी आवाज में सवाल, फ्री यूजर्स के लिए आया एडवांस्ड वॉयस फीचर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >